प्याज़ के पत्ते का भजिया:-
प्याज़ के पत्ते का भजिया खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगता है और इसे बनाना भी बहुत आसान है। यह एक भारतीय नाश्ता है। इसे बरसात के मौसम में चाय के साथ खाने का अलग ही मजा है। तो चलिए देख लेते हैं इसे बनाने में किन- किन सामग्रियों की आवश्यकता है।
![]() |
| Hare pyaj ki bhaji |
आवश्यक सामग्री:-
१) बेसन (आधा किलो)
२) प्याज़ की पत्ती
३) नमक स्वाद अनुसार
४) मिर्च पाउडर/हरी मिर्च
५) तेल
६) पानी
बनाने की विधि
सबसे पहले बेसन लेंगे उसमे स्वादानुसार नमक और मिर्च पाउडर मिलाकर फिर पानी डालकर घोल लेंगे। पानी ज्यादा नहीं डालना है वरना घोल ज्यादा पतला होने पर उसे कड़ाही में डालने से फैल जाएगा और भजिया अच्छा नहीं बनेगा।
![]() |
| वीडियो देखने के लिए क्लिक करें |
अब बेसन,पानी,नमक और मिर्च पाउडर को अच्छी तरह से मिक्स करके। उसके बाद कड़ाही गर्म करिए। कड़ाही अच्छे से गर्म होने के बाद उसमे तेल डालें।तेल को अच्छी तरह से गर्म होने दें।अब बेसन में बारिक कटे हुए प्याज़ के पत्ते डालें और जितना भजिया आप एक बार तलने वाले हैं बेसन में उतने ही प्याज़ के पत्ते डालें क्योंकि ज्यादा प्याज़ के पत्ते डालने से वो पानी छोड़ने लगेंगे जिससे घोल पतला हो जायेगा।अब तेल गर्म होने पर उसमे भजिया तल लें।अब आपका भजिया तैयार है।आप इसे टमाटर की चटनी या तीखी चटनी के साथ परोस सकते हैं । ये बहुत ही स्वादिष्ट लगते हैं।




0 टिप्पणियाँ