भरवा करेला

 

भरवा करेला ( कलौंजी) कैसे बनाएं

करेले का भरवा बहुत ही स्वादिष्ट होता है और इसे हम कुछ बातों का ध्यान रखते हुए बनाए तो ए बिल्कुल भी कड़वा नहीं होता बहुत ही स्वादिष्ट और चटपटा बनता है। करेले के सेवन से हमें बहुत  सारे फायदे होते हैं, यह हमारे शरीर के लिए आवश्यक भी हैं। 

करेले में  विटामिन 'ए' , विटामिन 'बी', विटामिन 'सी" प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं खनिजों में कैल्शियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस मैग्नीशियम, कार्बोहाइड्रेट जैसे पोषक तत्व होते हैं। 

Kareke ka bharva klauji 


जो हमारे स्वास्थ्य के लिए अधिक लाभदायक होते हैं, और हमें हरी सब्जियां खाना चाहिए इसे  अच्छे से बनाया तो बहुत स्वादिष्ट भी बनता है। इसके बहुत सारे गुण हैं, तो हमें रोजाना खाने में करेला भी शामिल करना चाहिए और इसे बनाना भी बहुत आसान है। 

तो आइए देखते हैं इसे बनाने के लिए कौन-कौन सी सामग्री लगते हैं


आवश्यक सामग्री:-


1) करेला 400g 

2) तेल 

3) नमक - स्वाद अनुसार

4) धनिया पाउडर - 1 चम्मच 

5) मिर्ची पाउडर - 1 चम्मच 

6) हल्दी पाउडर- 1 चम्मच 

7) 2 बारीक कटा प्याज

8) आमचूर पाउडर- 1 चम्मच

9) जीरा पाउडर- 1/2 चम्मच

10) अदरक और लहसुन का पेस्ट- 1 चम्मच 

11) हींग- 1 चुटकी

12) सरसों का तेल तलने के लिए


भरवा करेला बनाने की तैयारी 

 1). भरवा करेला बनाने के लिए साबुत करेले को अच्छे से धो कर सुखा लें कपड़े से पोछकर उस पर से पानी हटा लें । 

2) फिर ऊपर का छिलका हटा लें।

3)  अब करेले के मुडे हुए साइड से  अंत तक एक चीरा लगा लें। 

4) बीज और गूदे को चाकू की सहायता से बाहर निकाल लें। 

5) उसे भाप में  नरम होने तक पका लें।

 

 मसाले तैयार करना 


3) जो खड़े मसाले हैं उपयोग में ले रहे हैं उन्हें पीस लें। 

4) जो पाउडर है उसे भी मिला कर फिर सारे मसालों को तेल से फ्राई कर लें । 

3) करेले के जो बीज और छिलके निकाले हैं उन्हें भी उसी में डालकर फ्राई कर लेंगे। मसाले फ्राई हो जाए उसके बाद ठंडा होने के लिए रख दें। 

4) करेले भाप में पका कर रखे हैं उसमें मसाले भरे और मसालों को अच्छे से दबा दबा कर भरना है। 


"करेले भाप में पकाने के बाद थोड़े नरम हो जाते हैं तो इनको तलने में तेल कम लगता है और यह मसाले बाहर भी नहीं निकलते अच्छे से पैक हो जाते हैं। '


5)  सभी करेलो में मसाले भरने के बाद आप इन्हें तेल में तल  लें। और तलते समय इनके जो चीरा लगाकर मसाले भरे हैं उन साइड को ऊपर रखें और जब करेले नीचे से सिक जाए उसके बाद फिर उसको पलट पलट कर उसे सभी तरफ से सुनहरा कलर आते तक और धीमी आंच में अंदर से पक्ने तक तल लें। अब  आप मुस्कुराइए आपके भरवा करेले तैयार हो चुके हैं। 

करेले का भरवा कलौजी 


इन्हें आप रोटी के साथ चावल के साथ पराठे के साथ पूरी के साथ खाए आप को बहुत ही पसंद आएंगे और यह बहुत चटपटे बनते हैं  तो आपके भरवा करेले बनके तैयार हैं। 


सावधानियां:-

1)भरवा करेला बनाने के लिए करेले छोटे साइज के  देशी करेले का उपयोग में लाना बेहतर होगा, अगर हाईब्रिड हो तो बिना बीज वाला खरीदें। 

  2) मसाले भूनते समय ध्यान रखें कि मसाले जले ना। 

3) करेलों को तलते समय आंच मध्यम या धीमी रखें। 

4)  तलते समय बार-बार उसे टच ना करें

जब रंग गहरा होने लगे तब दूसरी तरफ पलटकर आराम से सीखने दें धीमी आंच में करेले तलेंगे तो आपके करेले बहुत ही स्वादिष्ट बनेंगे। 



         धन्यवाद 

आपकी अनिता पटेल


Enjoy Holi youtube video 



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ