समोसा कैसे बनाएं :-
समोसा हम सभी को बहुत पसंद आने वाला नाश्ता है। हम सब इसे बहुत चाव से खाते हैं और समोसा बनाना बहुत आसान है। आप चाहे तो इसे सुबह के नाश्ते में खाएं या फिर बच्चों के टिफिन में दे बच्चे भी इसे बड़े चाव से खाते है, और इसका जो हम मैदा गूंथते हैं वह न तो बहुत ज्यादा नरम और ना ही बहुत ज्यादा सख्त होता है। इसका थोड़ा टाइट डो बनाया जाता है और जो स्टाफिंग बनाते हैं उसमें पानी का मात्रा नहीं होना चाहिए। इसे टमाटर की चटनी हरी चटनी और सॉस के साथ खाया जा सकता है।
| YouTube video click here |
आवश्यक सामग्री:-
10 समोसे बनाने के लिए:-
1) मैदा 300 ग्राम
2) रिफाइंड तेल या घी
3) आलू मीडियम साइज 6 - 7
4) मूंगफली के दाने 4 से 5 चम्मच
5) धनिया पाउडर 1 चम्मच
6) मिर्च पाउडर 1 चम्मच
7) हल्दी पाउडर 1/2 चम्मच
8) गरम मसाला 1 चम्मच
9) आमचूर 1 चम्मच
10) नमक स्वाद अनुसार
11) साबुत जीरा 1/2 चम्मच
12) अदरक लहसुन का पेस्ट 1 चम्मच
13) हरी मिर्च 2 से 3
14) हरी धनिया पत्ती
15) अजवाइन 1 चम्मच
16) साबुत धनिया 1 चम्मच
17) पानी
समोसा बनाने की विधि:-
1) समोसा बनाने के लिए सबसे पहले आलू उबालकर छील लेंगे फिर हाथों से तोड़कर लेंगे मैस नहीं करना है मैसे करने से स्वाद अच्छा नहीं आता है।
2) मैदे को गुंथ कर टाइट डो बनाएंगे। मैदा गूँथने से पहले उसमें नमक स्वाद के लिए, अजवाइन पाचक के लिए और तेल मोयन के लिये डालेंगे ताकि समोसा क्रिस्पी बने।
3) इसके बाद मैदे को गुंथ लेंगे और फिर मैदा का एक टाइट डो बनकर तैयार है इसे 15 मिनट के लिए रेस्ट करने देंगे।
4) फिर स्टाफिंग के लिए कड़ाही गर्म करेंगे फिर उसमें तेल डालकर गर्म होने दें।
5) तेल गरम होने पर उसमे साबुत जीरा डालेंगे। जीरा चटक जाए उसके बाद हम उसमें हरी मिर्च बारीक कटकर डालेंगे। मिर्च और भूनने के बाद उसमें लहसून और अदरक का पेस्ट डालकर अच्छे से पेस्ट भुन ले फिर उसमें डालें साबुत धनिया।
6) फिर उसमें डालने हैं मूंगफली के दाने इन्हें चटकते तक भुनेंगे।
7) तोड़कर रखे हुए आलू को डाल देंगे।
8) अब स्वादानुसार नमक डालें और सारे मसाले डाल कर stuffing को अच्छे से मिलाते हुए नमी निकालते तक भुन लें।
9) Stuffing अच्छे से भुन जाए इसके बाद गरम मसाला डालकर मिला दें।
10) इसके बाद हरी धनिया पत्ती डाल दें। आपका stuffing तैयार है।
11) फिर stuffing को थोड़ा सा ठंडा होने दें।
अब हम बनाते हैं समोसे
1)जो डो हम रेस्ट के लिए रखे थे वह सेट हो गया है। तो हाथों में थोड़ा तेल लगाकर डो को मसलते हुए उसकी लोई काट लें और लोई को बेलते हुए अण्डाकार पूरी बना लें।
2) उसे बीच से काट लें उसके दो समोसे बनेंगे । एक टुकड़े को हाथों में लेकर उसे मोड़ते हुए किनारों पर पानी लगा कर चिपका लेंगे ताकि समोसे तलते हुए तेल में खुले ना और फिर stuffing भरेंगे और stuffing को एकदम ऊपर तक नहीं भरेंगे फिर ऊपर के side को भी पानी लगाकर चिपका लेंगे।
3) सभी समोसे को इसी तरह से तैयार करें फिर इसे आधे घंटे के लिए रख देंगे ताकि नमी निकल जाए। वरना समोसे तलते समय समोसे में bubbles आ जाएंगे। धीमी flame पर समोसे तलें तो समोसे अच्छे और crisp बनेंगे।
4) जब समोसे नीचे से सुनहरा हो जाए तब हम इसे पलट लेंगे और flame high कर लेंगे। इसी तरह समोसा को अच्छी तरह से उलट-पलट कर सुनहरा रंग आने तक सेंक लें।
आपके समोसे बहुत स्वादिष्ट और crispy बन कर तैयार है ।
सावधानियां :-
1) समोसे के लिए मैदा गुंथते समय ध्यान रखें कि पानी उचित मात्रा में डालें ताकि डो अच्छा बने और बेलने में आसानी हो।
2) समोसे को मोड़ते समय पानी लगाकर चिपकाएं ताकि समोसे ना खुले।
3) Stuffing को नमी निकलते तक भूले
नहीं तो समोसे सौगी (नरम) हो जाते हैं।
4) समोसे करते समय flame धीमी रखें वरना समोसे के ऊपर bubbles आ जाएंगे।
इन्ही सारी बातों को ध्यान में रखते हुए समोसे बनाएं तो समोसे crispy और स्वादिष्ट बनेंगे।
धन्यवाद
आपकी अनिता पटेल
| Hindi Poetry read now |

0 टिप्पणियाँ