आटे का हलवा कैसे बनाएं

 आटे का हलवा कैसे बनाएं:-

 हलवा गेहूं के आटे और गुड़ से बनाया जाता है। गेहूं का आटा खाना बहुत ही हेल्दी होता है। गेहूं के गुण रक्त को साफ करने में सहायता करता है। वजन को नियंत्रित रखता है। गेहूं में पर्याप्त फाइबर होने से पाचन क्रिया ठीक रहता है। 

ह्रदय रोग से बचाव होता है उच्च रक्तचाप हो या थायराइड हो डाक्टर हमेशा गेहूं के बने रोटी खाने की सलाह देते हैं। हमें गेहूं खाना चाहिए सांसों की बदबू दूर करता है, गेहूं में बहुत ही पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं, और हम रोजाना गेहूं की रोटी तो खाते ही हैं, गेहूं का हलवा को हिन्दू धर्म में प्रसाद बनाकर भी भगवान को भोग लगाया जाता है। और यह प्रसाद गुड़ मिलाकर बनाया जाता है, गुड खाने के भी बहुत सारे फायदे हैं। 



गुड में प्रोटीन विटामिन B12, कैल्शियम जैसी कई तरह के खनिज पाए जाते हैं। वहीं इन में वसा की मात्रा नहीं पाई जाती है इसलिए गुड़ वजन घटाने में भी काफी मददगार होता है। इसे अगर आप रात का खाना खाने के बाद गुड़ का सेवन करते हैं तो यह आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। रात को सोने से पहले गुण हैं अनिद्रा तनाव और पेट की समस्या जैसी ऐसे परेशानियां दूर करती हैं। 

 1)यूनिटी को बढ़ाने में 

(2) एनीमिया की समस्या से राहत

 3) अनिद्रा की समस्या से राहत

 4) पाचन क्रिया बनाए तंदुरुस्त

 5) त्वचा के लिए उपयोगी। 

तो इस प्रकार गेहूं के आटे और गुड़ से बनाया हुआ हलवा बहुत ही हेल्दी और स्वादिष्ट होता है तो आइए देखते हैं हमें किन-किन सामग्रियों की आवश्यकता होगी। 


आवश्यक सामग्री:-


1) गेहूं का आटा 700 ग्राम 

 2)कुटा हुआ गुड़ 500 ग्राम

  3) घी 200 ग्राम 

4) काजू 10 से 12 

5) बादाम 15 से 20

6) इलायची 5- 7



हलवा बनाने की विधि:-


1) गेहूं के आटे का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले हमें गेहूं को अच्छे से साफ करके और धोकर सुखा ना होता है। 

2) गेहूं सूख जाने के बाद इसे पिसवा कर आटा बनाया जाता है फिर हम आटे को चाल लेंगे। 

3) कड़ाही गरम करने के लिए गैस पर रखेंगे कड़ाही गर्म होने के बाद उसमें शुद्ध देसी घी डालेंगे। 

4) यह गर्म होने के बाद गेहूं का आटा डालकर धीमी आंच पर भूनेंगे। आटे को इतना भूनना है कि सोंधी खुशबु आने लगे और ब्राउन कलर आ जाए। ध्यान रहे कि बराबर चलाते रहना है आंच धीमी रखना है। 

5) जब आटा लगभग 80- 90 परसेंट भून जाए फिर गुड़ को बारीक कूटकर डालेंगे और मिक्स कर लेंगे। 

6) उसके बाद ड्राई फ्रूट डालें बदाम काजू और इलायची का दरदरा कुटा हुआ पाउडर डालें

7) मिक्स करते हुए चलाने हैं। 

8) आटा ब्राउन हो चुका है और हलवा तैयार हो चुका है। 



नोट--अगर आपको सुखा नही बनाना चाहते तो इसमें अपने अनुभव से पानी डालकर मिक्स करते हुए चलाएं। 

अब उतार दें 

अब आपका स्वादिष्ट और हेल्दी हलवा 

आप भी इसे खाएं और फैमिली को खिलाएं दोस्तों को खिलाएं। सभी को बहुत पसंद आएंगे और हम इतने हर चीज घर का यूज किए हैं आटा गुड और देसी घी यह सभी चीजें बहुत ही हेल्दी हैं। तो खाना भी चाहिए इनसे हमारे शरीर के कई सारे जरूरतें पूरी होती हैं तो आप छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखकर यह बनाएं। अब बहुत अच्छा हलवा बना कर तैयार हो जाएगा। 


सावधानियां:-


1) हलवा बनाते समय आच धीमा रखें अगर आप तेज आंच पर प्रसाद बनेंगे तो अच्छे बनेंगे नहीं और जल जाएंगे। 


             धन्यवाद

 आपकी अनिता पटेल

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ