मेथी की भाजी

 मेथी भाजी कैसे बनाते हैं : -

                                       मेथी भाजी अगर मार्केट से ले रहे हैं तो इन बातों का ध्यान रखें की मेथी भाजी ताजी हो मेथी भाजी को डांडिया हटाकर और कोई अन्य घांस न हो अच्छी तरह से साफ कर लें फिर काट कर धो कर जालीदार बर्तन में रखें ताकि पानी निकल जाए उसके बाद पकाएं मेथी भाजी खाने मे बहुत स्वादिष्ट और इसे पकाना बहुत ही आसान है। मेथी कई विटामिन , मिनिरल्स पाए जाते हैं, मेथी की भाजी खाने से शारीरिक कमजोरी दूर होती है, मेथी की भाजी में भी मेथी के जैसे गुण पाए जाते है, यह आसानी से पचता है।

Youtube video methi bhaji



मेथी भाजी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री:-


) १/२ kg मेथी भाजी

२) लहसून

३) नमक

४) २ टमाटर

५) तेल

५)२ आलू

६) १ प्याज

७) हींग

८) लाल मिर्च

Methi bhaji banane ki samgri

मेथी


मेथी भाजी बनाने की विधि

१) ✓मेथी की भाजी को धोकर बारीक काट लें, 

✓आलू को काट लें,

✓टमाटर को बारीक काट लें,

✓प्याज बारीक काट लें,

✓लहसून छिल कर टुकड़े कर लें,

✓लालमिर्च को टुकड़ों में तोड़ लें


२) मेथी भाजी बनाने के लिए गैस जलाकर कड़ाही रखें, जब कड़ाही अच्छे से गर्म हो जाए तो उसमे दो बड़ा चम्मच तेल डालें और तेल को अच्छे से गर्म होने दें ।

३) तेल जब गर्म हो जाए तब तड़के के लिए हींग डालें और तुरंत बाद बारीक कटे हुए लहसून और प्याज डालें और चलाते हुए भूनें

 ४) जब प्याज सुनहरा गोल्डन हो जाए तब सुखी लाल मिर्च तोड़ कर डाल दें सभी चीजें अच्छे से भून जाए,

५) फिर आलू डालकर भूनें और थोडा सा नमक आलू के स्वाद के लिए डालें और आलू को तब तक भूने जब तक कि आधपका हो जाए फिर मेथी भाजी को डाल दें।

६) स्वादानुसार नमक डालें फिर ढक कर बीच बीच मे चलाते हुए पकाएं जब तक पकाएं की मेथी भाजी पुरी तरह से पकने वाला हो तब उसमे बारीक कटे हुए टमाटर डालें ,

७) सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करते हुए पानी सूखने तक पकाएं फिर आपका मेथी भाजी बन कर तैयार है आप इसे रोटी चावल दाल के साथ खाएं और खिलाएं सभी को बहुत पसंद आएगा और अपना अनुभव कॉमेंट में जरूर बताएं थैंक्यू 



सावधानियां:

                 (१)मेथी भाजी की मोटी डांडिया हटा कर लें नही अच्छे से नही गलेंगे!

२) आलू थोड़ा बडा ही काटें नही भाजी के साथ पकने में गल जायेंगे

३)आलू काट कर पानी में डाल कर रखें नही तो काला पड़ जाता है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ