मुनगा (सहजन) दाल कैसे बनाएं

 मुनगा (सहजन) दाल कैसे बनाएं:-

सहजन-दाल
सहजन दाल बनाने की रेसिपी video 


मुनगा और लाभ 

आयूर्वेद मे मुनगा की छाल, पत्ती, फूल, जड़ तथा फल आदि की रस या पाउडर बना कर उपयोग किया जाता है, कई कम्पनियां मुनगा के सत्व से बने कई उत्पाद को बाजार में लांच किए हैं और करोड़ों का व्यापार कर रहे हैं। और हम उसका उपयोग अपनी शारीरिक कमियों को दूर करने के लिए मुनगा बहुत उपयोगी है। जहाँ सहजन की ताजी सब्जियाँ और फुल, पत्ते उपलब्ध ना हो तो हमारी मजबूरी हो जाती है, अगर आपके पास घर या घर के आसपास सहजन के पेड़ होती तो उसका भरपूर उपयोग किजिये और अपनी मित्रों को भी इसकी सलाह दीजिए, अगर आसपास नहीं मिले तो भाई बाजार से आप खरीद के भी ला सकते हैं,

सहजन के विभिन्न अंगों के रस को मधुर, वातघ्न, रुचिकारक, वेदनाशक, पाचक आदि गुणों के रूप में जाना जाता है। सहजन में दूध की तुलना में चार गुना कैल्शियम और दोगुना प्रोटीन पाया जाता है।


 मुनगा(सहजन) हमारे शरीर के लिए बहुत ही पोषक तत्वों से भरपूर होता है बहुत सारे न्यूट्रिएंट्स होते हैं बाकी सब्जियों के अनुसार मुनगे में बहुत ही विटामिन प्रोटींस न्यूट्रिएंट्स होते हैं नंगे को सहजन भी कहा जाता है। सहजन की फली विटामिन सी राइबोफ्लेविन जैसे विटामिन बी और विटामिन B12 का एक बड़ा स्रोत है जो पाचक को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं इसमें फाइबर होता है जो पाचक प्रक्रिया को प्रभावित करता है। सहजन की फली के सबसे बड़े पदों में शामिल है। हड्डियों की मजबूती इसमें प्रचुर मात्रा में आयरन और कैल्शियम होते हैं सहजन( मुनगा) आप किसी भी रूप में खाएं मुनगे की पत्ती, मुनगे का फूल, मुनगे का फल सभी में प्रचूर मात्रा में पोषक तत्व और कैल्शियम  होते हैं। 

Deshi recipe with Anita


 पांच गिलास दूध  जितना कैल्शियम पाया जाता है उतना मुनगे के सौ ग्राम  पत्ती खाए तो आपको उतना ही कैल्शियम मिल जाएगा और हमारे छत्तीसगढ़ में तो  मुनगा (सहजन) बहुतायत में होता है इसकी सब्जी शौक से खाई जाती है। 

अब तो इसकी पत्तियों की दवा बाजार में उपलब्ध है। मुनगे को कई नामों से जाना जाता है जैसे सहजन, मुनगा, मोरिगा आदि। हम यहाँ मुनगे की फल का उपयोग करने वाले हैं। 

यह देख लेते हैं मूनगा दाल बनाने के लिए क्या-क्या सामग्री चाहिए। 


आवश्यक सामग्री:_


1) सहजन(munga) की फली 1/2 kg

2) अरहर (तुअर) का दाल 200g.

3) नमक स्वादानुसार

4) हल्दी पाउडर

5) टमाटर 3

6) खड़ा जीरा 1/2 चम्मच

7) तेजपत्ता 2

8) लहसुन 6-7

9) धनिया पाउडर 1/2चम्मच

10) जीरा पाउडर 1/2चम्मच

11) मिर्च पाउडर 1/4 चम्मच

12) सुखा लाल मिर्च 2

13) कढी पत्ता (मीठा नीम) 10-12

14) देशी घी 2 चम्मच

15) हिंग एक चुटकी


मूनगा दाल बनाने की विधि:-

1) मुनगा को धोकर साफ कर लें। 

2) लगभग 3 इंच के टुकड़े काट लेंगे। 

3) आप चाहे तो हल्का छिलका उतार लेंगे, 

Sahjan dal


4)  दाल की तैयारी करेंगे दाल बनाने के लिए अरहर की दाल को दो तीन पानी धो लेंगे और उसे कुकर में डालकर दो ग्लास पानी डाल देंगे और नमक हल्दी डालकर ठक्कर बंद करके तीन सिटी आने तक पका लेंगे। 

 5) इसके बाद मुनगा हम उसे उबलने के लिए रख देंगे । और स्वादानुसार नमक डालकर उसे हल्का नरम होने तक पका लेंगे। आप हाथों से दबा कर देखें तो  मुनागा एकदम नरम हो जाएगा। 

6) फिर हम गैस पर कड़ाही रखते हैं  हम मसाले तैयार करेंगे 

7) दो-तीन चम्मच देशी घी डालें और  गर्म होने के बाद उसमें डालें खड़ा जीरा, तेजपत्ता और उसे थोड़ा से चला कर उसके बाद  बारीक कटे हुए लहसुन, कड़ी पत्ता और सूखा दो लाल मिर्च डालेंगे। 

8) तड़के ब्राउन हो जाए फिर डालेंगे उसमें धनिया पाउडर, मिर्ची पाउडर, जीरा पाउडर, हल्दी पाउडर और मसाले भुन जाए फिर हम उस में कटे हुए टमाटर डालेंगे ।  

9) टमाटर जब गल जाएं तब दाल डाल दें फिर पके हुए मुनगा डाल दें। 

10)  ढककर एक मीनट तक उबालें। 


 उसके बाद आपका मूनगा दाल बन कर तैयार है


दाल चावल के साथ खाएं और मुनगा चुस कर् स्वाद का आनंद लें। 

 तो आइए हम देख लेते हैं हमें किन किन सावधानियों का ध्यान रखना चाहिए ।


सावधानियां :-

१) मुनगा पकाते समय ध्यान दें कि मुनगा बहुत ज्यादा ना पके नहीं दाल में घुल  जाएंगे

२)फिर खाने में स्वाद ठीक होने के बावजूद खाने में मजा नहीं आएगा। 



             धन्यवाद

    आपकी अनिता पटेल

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ