पत्तागोभी के कोफ्ते
पत्ता गोभी के कोफ्ते खाने में बहुत स्वादिष्ट लगता है, आपको इसे अपने रसोई में बनाकर देखना चाहिए, मुझे उम्मीद है कि आप बहुत आसानी से पत्ता गोभी के कोफ्ते बना सकेंगे, आप अगर एक बार कोफ्ते बना कर खा लिए तो आप बार बार बनाना चाहेंगे।
![]() |
| बंदगोभी के कोफ्ते |
आवश्यक सामग्री :-
1) एक पत्तागोभी
2) 250g बेसन
3)प्याज 2
4)लहसून की कलियां 10
5)लाल मिर्च
6)टमाटर 4
7)धनिया के पत्ते
8) कसूरी मेथी
9) हींग
10)हल्दी
11)नमक
12)धनिया पावडर
13)कश्मीरी लाल मिर्च पावडर
14)अदरक
15)गरम मसाला
16) सोयाबीन तेल
17)सरसों का तेल
18)पानी
गोभी के कोफ्ते बनाने की विधि :-
1) गोभी को कद्दूकस कर लेंगे।
2) एक बड़े बर्तन में कद्दूकस किए हुए गोभी डालेंगे और उसी में सारे मसाले मिक्स करेंगे।
3)जीरा पाउडर, मिर्च पाउडर, बारीक कटा धनिया, हल्दी पाउडर, नमक स्वाद अनुसार यह सभी मसाले थोड़े-थोड़े मात्रा में मिलाएगे और दो चम्मच तेल डालकर सारे मसालों को गोभी में मिक्स करेंगे।
4) उसके बाद थोड़ा-थोड़ा बेसन डाल कर हमें उनका डो बनाना है । एक ही बार बहुत ज्यादा बेशन ना डालें थोड़ा-थोड़ा डालें और मिलाती जाए और मिक्स करते जाएं ।
6) पानी का उपयोग ना करें पत्तागोभी में पानी की मात्रा होती ही है. उसके बाद लड्डू के आकार के कोफ्ते बनाकर तैयार कर अलग बर्तन में इकठ्ठे करें।
7)कोफ्तो को धिमी आच मे फ्राई कर लें गोल्डन बार्उन होने तक।
8)फिर हमें करी बनाना है करी बनाने के लिए गैस पर कडाही रखेंगे कड़ाही जब गर्म हो जाए तो हमें इनमें करी बनाने के लिए तेल डालनी है।
9)तेल जब गर्म हो जाए तो उसमें हमें लहसुन, प्याज, अदरक डालकर ब्राउन होते तक भुनना है।
10) जब सारे चीज भून जाए उसके बाद हमें उस में मिर्च डालना है। मिर्च को भी थोड़ी देर भूनना है
11) मिर्ची जब भून जाए फिर उसमें डालें कटे हुए टमाटर डालें। टमाटर में थोड़ा सा नमक डालें फिर टमाटर को गलने तक पकाएं। जब तक कि टमाटर गल जाए फिर उसमें बाकी मसाले हम डालेंगे।
12) धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, हल्दी पाउडर, काली मिर्च का पाउडर, और कसूरी मेथी, सारे मसालों को अच्छे से भूनना है तब तक भूनें जब तक की मसालों से तेल अलग ना होने लगे।
13) जब मसालों से तेल अलग हो जाए तब हमे करी बनाने के लिए पानी डालना है ।
14)अपनी जरूरत के हिसाब से पानी डाल ले आपको जितनी पतली या गाड़ी करी चाहिए और करी के लिए स्वाद अनुसार नमक डालेंगे, फिर हमें ढककर उबाल आने तक इंतजार करना है करी में जब उबाल आ जाए।
15) तब आप उसमे कोफ्ते डालें और ढककर, 2 मिनट के लिए पकने दें फिर आपकी कोफ्ता करी बनकर तैयार है।
16) इसमें गरम मसाला डालें और धनिया पत्ती डालकर मिक्स करें गैस बंद कर ले आप के कोफ्ते करी सर्व करने के लिए तैयार हैं।
17) तो आप एक बार पत्ता गोभी कोफ्ता करी बनाकर जरूर खाएं और अपने फैमिली को खिलाएं सभी को बहुत पसंद आएंगे और इन्हें बनाना भी बहुत आसान है तो यह देख लेते हैं हमें कोफ्ता करी बनाने के लिए किन-किन सावधानियों को ध्यान रखना होगा।
सावधानियां:-
1) पत्ता गोभी को आप गोटा ही दो दें काटने के बाद ना धोए उसमें पानी का मात्रा नहीं होनी चाहिए।
2) पत्ता गोभी और बेसन को मिक्स करने के टाइम उसमें तेल या घई थोड़ा सा जरूर डालें उसे कोफ्ते बाहर से क्रिस्प और अंदर से नरम बनेंगे।
3)कोफते चलते समय ध्यान रखें आच धीमा होना चाहिए धीमी आंच पर कोफ्ते तले बहुत अच्छे कोफ्ते तल कर तैयार करेंगे।
4)करी बनाते समय मसालों को अच्छे से भूने टमाटर और मसाले से तेल अलग होने लगे और मसाले जले ना।
5) इस बात का ध्यान रखें बस इन्हीं छोटी-छोटी बातों को ध्यान में रखकर आप कोफते बनाएं। आपके पत्ता गोभी के कोफ्ते बहुत अच्छे बन के तैयार होंगे और सभी को बहुत पसंद आएंगे आप ही इन्हें चावल दाल के साथ पूरी के साथ पराठे के साथ सर्व करें।
धन्यवाद
अनिता पटेल


1 टिप्पणियाँ
nice recipe
जवाब देंहटाएं