पालक पूरी कैसे बनाएं:-
पालक पूरी बनाना बहुत आसान है और खाने में बहुत ज्यादा स्वादिष्ट लगता है। पूरी बनाने के लिए ज्यादा कुछ खास सामग्री नहीं चाहिए थोड़े से मसाले चाहिए और गेहूं का आटा और पालक चाहिए होता है। आप पालक पूरी बनाएंगे तो खाते ही रह जाएंगे तथा इसका स्वाद कभी भूल नहीं पाएंगे। जिसको भी खिलाएंगे वह आपकी तारीफ करते रह जाएंगे। पालक में बहुत सारे न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं और आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। पालक की भाजी पालक की सब्जी पालक के पकौड़े और भी बहुत कुछ बनाकर खाया जाता है, लेकिन जब आप पालक की पूरियां बनाएंगे तो बच्चे से लेकर बूढ़े सभी पसंद करेंगे और बच्चे बहुत चाव से खाते हैं तो आप एक बार अपनी रसोई में पालक पुरी जरूर बनाएं और इन्हें बनाने के लिए क्या-क्या सामग्री चाहिए आइए देख लेते हैं।
![]() |
| पालक पूरी |
पालक पूरी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री:-
1) गेहूं का आटा 1/2 केजी
2) पालक भाजी 250 ग्राम
3) तेल
4) नमक स्वाद अनुसार
5) मिर्च पाउडर आधा चम्मच
6) जीरा पाउडर आधा चम्मच
7) हल्दी पाउडर आधा चम्मच
8) अजवाइन एक चम्मच
9) कलौंजी आधा चम्मच
10) हींग एक चुटकी
11) मोयन के लिए तेल या घी दो चम्मच
12) बारीक कटा हुआ धनिया का पति दो-तीन चम्मच
13) आधा इंच का अदरक का टुकड़ा
14) दो हरी मिर्च
पालक की पूरी बनाने की विधि:-
1) पालक पूड़ी बनाने के लिए सबसे पहले पालक के पत्तों से डडिया हटा लेंगे पत्ते-पत्ते छाट कर लेंगे।
2) पालक के पत्तियों को दो-तीन पानी अच्छे से धोकर साफ कर लेंगे और एक छन्नी में रखकर पानी सूखने देंगे।
3) पानी जब सुख जाए तब हम इन्हें थोड़ा सा उबाल लेंगे ज्यादा नहीं बस इतना की इसका कच्चा पन निकल जाए और पालक के पत्ते थोड़े नरम हो जाए।
4) फिर हम इन्हें मिक्सर जार लेकर और उसमें दो हरा मिर्च और थोड़ा सा अदरक का टुकड़ा डालकर पीस कर पेस्ट बना लेंगे।
5) फिर एक बड़े बर्तन में गेहूं का आटा चाल कर ले लेंगे और उसी में डालेंगे पालक के पत्तों का जो पेस्ट बनाकर रखे हैं, और जीरा पाउडर थोड़ा सा मिर्च पाउडर थोड़ा सा धनिया पाउडर, अजवाइन, मंगरैल, स्वाद अनुसार नमक और दो चम्मच घी सारी चीजों को मिक्स करते हुए आटा गूथ कर तैयार करेंगे।
6) पानी का उपयोग ना करें हम पालक के पत्ते पीसकर पेस्ट बनाए हैं उसी से आटा गूथ लेंगे, अगर उनसे गुथने के बाद भी थोड़ी टाइट रहे तब एक दो चम्मच का पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन पहले पानी ना डाले नहीं आटे गीले हो जायेंगे।
7) हमें थोड़ा सा टाइट आटा गूथ कर तैयार करना है जैसे की हम नॉर्मल पूरी के लिए आटा बनाते हैं।
8)आटा गूंथने के बाद उसे 15-20 मिनट रेस्ट के लिए रख देंगे, आटा जब सेट हो जाए तब हम थोड़ा सा हाथों पर तेल लगाकर उसे फिर से मसल लेंगे चिकना कर लेंगे।
9) गैस पर कड़ाही रखकर कड़ाही में तेल डालेंगे पोडी तलने के लिए आप सोयाबीन तेल ले सकते हैं।
10)सरसों की तेल से पुरिया ना तले टेस्ट उससे अच्छा नहीं आता।
11)तो अब हम छोटे-छोटे लोई काट लेंगे और उन्हें हाथों से मसलते हुए गोल पेड़े की तरह बना लेंगे और चौके और बेलन की सहायता से 3 से 4 इंच की व्यास में गोल पुरिया बेल लेंगे।
12) जब हमारे तेल गर्म हो जाए तो आप छोटा सा डो डाल कर चेक कर ले, अगर डो तुरंत उठकर के ऊपर आ रहा है मतलब पूरी तलने के लिए तेल सही गर्म है।
13)आप उनमे पुरिया डालें तलने के लिए और धीमी आंच पर पलट पलट कर पूरिया तले पूरी जैसे ही ऊपर उठने लगेगी और फुल जाएंगी और आपकी पुरी बहुत अच्छी फूली फूली और करारी बनकर तैयार होंगी।
आप एक बार बनाएं और खा कर बताएं हमें कमेंट करके कि हमारे तरीके से बनाया हुआ पूरी आपको कैसा लगा और इन्हें बनाना तो बहुत आसान है बस थोड़ा ध्यान रखना है तो यह देखते हैं हमें क्या क्या ध्यान रखना है।
सावधानियां:-
1) पालक पूरी बनाते समय ध्यान रखें कि पालक में कचरे ना हो मिट्टी ना हो साफ करके अच्छे से धो लें।
2) पालक को ज्यादा देर तक उबालना नहीं है बस थोड़ा सा नरम करना है ज्यादा देर तक उबालें गे तो पालक काले पड़ जाएंगे और आपके पूरी काले-काले दिखने लगेंगे।
3) पालक पुरी के लिए आटा थोड़ा टाइट ही लगाएं और बेलते समय ध्यान रखें कि पूरिया सभी तरफ बराबर हो कहीं से मोटी कहीं से पतली ना हो।
4) पूरी तलते समय आज धीमी रखें आपकी पूरी बहुत अच्छे से तल कर तैयार होंगे।
धन्यवाद
आपकी अनिता पटेल


0 टिप्पणियाँ