मालपुआ कैसे बनाएं

देसी मालपुआ कैसे बनाएं :-

मालपुए 



मालपुआ बनाना बहुत ही आसान है, मालपुआ सभी को बहुत पसंद आते हैं। मालपुआ आप किसी भी त्योहार पर बना सकते हैं लेकिन हमारे तरफ यह होली पर खास तौर पर बनाया जाता है।आप इन्हें जब खाना चाहें बना ले यह स्वीट रेसिपी है और यह बहुत से लोगों को बहुत पसंद आते हैं। बहुत कम ही लोग होंगे जिन्हें मालपुआ पसंद नहीं आते हैं। इसमें डालने वाले सारी चीज फायदेमंद ही होती है। गुड़ का उपयोग करके बनाया जाता है तो वह भी हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है। रोजाना एक जैसा खाने से हमारा मन उब जाता है तो हम कभी भी मालपुए बना लेते हैं और पूरे फैमिली को रिश्तेदारों को अभी बहुत तारीफ करेंगे तो आज हम बनाने जा रहे हैं, होली स्पेशल मालपुए इन्हें बनाने के लिए किन-किन सामग्रियों की जरूरत होगी आइए हम देख लेते हैं। 


आवश्यक सामग्री:-



1) गेहूं का आटा 1 केजी 

2)चावल का आटा1/2 केजी

3) गुड 1 1/2 केजी 

4) सुखा नारियल 200 ग्राम 

5)छुहारा 1 1/2 सौ ग्राम 

6)सौफ चार से पांच चम्मच 

 7)रिफाइंड ऑयल

 8)पानी आटा घोलने के लिए


मालपुए में डालने के लिए मेवे 



मालपुआ बनाने की विधि:-


1)मालपुआ बनाने के लिए सबसे पहले आटा घोल कर तैयार करेंगे गेहूं का आटा लेंगे और उसमे चावल का आटा मिक्स करेंगे।

2) कडाही में एक लोटा पानी और गुड़ डालकर गुड़ पीघला लें। ठंडा होने के बाद उपयोग करना है। 

3) अगर आपके पास चावल का आटा ना हो तो आप चावल को 3- 4 घंटे के लिए भीगो ले उसके बाद उसको मिक्सर में डालकर पीसकर उसका पेस्ट तैयार कर लें इसके बाद उसे मिक्स कर लें। 

4) चावल भिगोकर पीस लेने से मालपुए और भी बहुत अच्छे बनते हैं तो हम आज मिक्सर में पीस कर ही यूज कर रहे हैं। 

5) चावल का आटा मिक्स करने के बाद उसमें सूखा नारियल बारीक काटकर डालने हैं या आप चाहें तो उसे घिस कर डाल सकते हैं। बारीक काटकर छुआरे भी डाले, सौफ भी डाले सारी चीजों को डालकर मिक्स करें। 

 6) गुड़ वाले पानी और सारी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लेंगे गुडवाला पानी कम पड़ रहा है तो आप सादा पानी और डाल कर अच्छे से आप मिला ले। कलछी से गिरा कर देखेंगे तो लगातार गिरेगा और गिर कर अपने आप फैलकर मालपुआ तैयार हो जाएगा फिर आटे को 10:15 मिनट के लिए रेस्ट पर रखते हैं। 

7) उसके बाद हम कड़ाही चढ़ाएंगे और कड़ाही में ज्यादा तेल डालना है क्योंकि इसमें पूआ तलने हैं तो जब तेल गरम हो जाए तो पहले थोड़ा सा घोला हुआ आटा डाल कर चेक करें तो वह जल्दी से तैरकर ऊपर आ जाए तब आप उसमें पुआ तलने के लिए डालें। 

8) कलछी के सहायता से आपको पूआ जिस साइज का चाहिए उतना ही बेटर डालें और उन्हें सेकाने दें। जब वह ऊपर उठने लगेगा अपने आप फुलने लगेंगा और नीचे से सीक जाए और पूरे फुल जाए फिर हम उन्हें पलट लेंगे और धीमी आंच पर सीखना है। बहुत ज्यादा आज करके अब बनाएंगे पूए तो पूआ अच्छे नहीं बनेंगे तो चारो ओर से उलट पलट कर सेक ले गोल्डन ब्राउन होते तक फिर आपके पूआ तैयार हैं। 

 आप इन्हें झारा की सहायता से निकाल ले ताकि जो एक्स्ट्रा तेल वापस कड़ाही में चला जाए फिर आपके पुए तैयार हो चुके हैं। आप इन्हें गरमा गरम खाए ठंडा होने के बाद भी खाएं आप इन्हें बनाए और इंजॉय करें ठंडा होने के बाद और भी अच्छे लगते हैं। मिठाई के जैसा इनका स्वाद लगता है तो उम्मीद है सभी को बहुत पसंद आएंगे तो एक बार मेरे तरीके से बनाएं जरूर ट्राई करें यह देख लेते हैं। इनको बनाने के लिए क्या-क्या सावधानियां बरतनी पड़ेगी । 

मालपुए बनाने की रेसिपी video on youtu.be 



सावधानियां :-


  1)जब पुआ का घोल तैयार करें तो ध्यान रखें कि उसमे गुठलीया ना पड़े और गोल को और अच्छे से फेटे। 

2)घोल को बहुत ज्यादा पतला ना रखें और बहुत ज्यादा गाढा भी ना रहे अगर आपके गोल पतले हो जाएंगे तो पूआ एकदम चपटे चपटे चिला टाइप के बनेंगे और गाड़ी रहेंगे तो बहुत मोटे मोटे बनेंगे अच्छे से पूआ डालते समय फैलेगे नही। 

3)पुआ को धीमी आंच पर सीखना है गोल्डन ब्राउन होते तक ज्यादा ज्यादा आच पर सीकेगे तो बाहर से पूए जल्दी सीख जाएंगे और अंदर कच्चे रह जाएंगे। 

4)तो बस इन्हीं छोटी-छोटी बातों को ध्यान में रखकर आप पूए बनाए आपके माल पूए बहुत ही अच्छे बनकर तैयार होंगे और एकदम अच्छे फुले फुले बनेंगे। 

5)आप नारियल घीसकर डालें और अगर काट कर डाल रहे हैं तो बारीक काट लें बड़ा-बड़ा अगर काटकर डालेंगे तो पूआ आपके नहीं फूलेगे।



                                      धन्यवाद 

                          आपकी अनिता पटेल

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ