बटुरी का बटकर

 बटूरी का बटकर कैसे बनाएं :-



बटूरी का सब्जी बहुत ही स्वादिष्ट लगता है और मटर बटूरी हमारे तरफ ठंडी के मौसम में बहुतायत मात्रा में पाया जाता है। बटूरी मटर  के प्रजाति का होता है लेकिन मटर से साइज में आधा होता है। इसका सब्जी बनाना बहुत ही आसान है और खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगता है। बटूरी का बटकर बनाना बहुत ही आसान है, तो आइए देखते हैं बूटरी की सब्जी बनाने के लिए हमें किन-किन सामग्रियों की आवश्यकता होगी। 

बटुरी का पौधा 


आवश्यक सामग्री:-


1) बटूरी का दाना 1kg 

2)धनिया पाउडर दो चम्मच 

3)लाल मिर्च पाउडर एक चम्मच 

4)टमाटर तीन से चार 

5)हल्दी पाउडर एक चम्मच 

6)जीरा पाउडर एक चम्मच 

7)काली मिर्च का पाउडर एक चौथाई चम्मच 

8)नमक स्वाद अनुसार 

9)बारीक कटा हुआ धनिया 2-3 टेबल स्पून 

10)गरम मसाला एक चम्मच

11) लहसुन की कलियां 8से 10

12)हरा मिर्च 2-3 

13)तेजपत्ता दो 

14)बड़ा इलायची एक

15) प्याज मीडियम साइज दो 

16)अदरक का टुकड़ा 1 इंच का 

17)सरसों का तेल 



 बटूरी का बटकर बनाने की विधि:-


1) बटूरी का बटकर बनाने के लिए बटूरी को छीलकर दाना निकाल लेंगे और उसे पानी से धोकर साफ कर लेंगे । 

2)प्याज लहसुन अदरक को भी छील कर बारीक काट लेंगे ।

3)उसके बाद गैस पर कड़ाही  रखेंगे कड़ाही में सरसों का तेल डालेंगे तेल जब गर्म हो जाए तो उसमें हम कुछ खड़े मसाले ऐड करेंगे बड़ा इलायची और तेजपत्ता उनको थोड़ा सा चला कर फिर हम उन में प्याज लहसुन अदरक डालेंगे।

 4)उन्हें सुनहरा कलर होते तक भूलेंगे जब प्याज लहसुन सुनहरा भून जाए फिर उनमें डालेंगे मिर्च हरी मिर्च काटकर उसके बाद उन्हें भी थोड़ा भुन लेंगे ।

5)फिर  बटूरी के दाने डालेंगे और स्वादानुसार नमक हल्दी पाउडर डालकर बटूरी के दानों को भून लेंगे ज्यादा नहीं भूनेगे बटूरी के दाने टाइट हो जाते हैं बस इतना भूनना है कि दाने नरम हो जाए। 

6)फिर हम भूने हुए दाने में से थोड़ा सा दाना निकाल लेंगे ग्रेवी को गाढ़ा करने के लिए फिर ठंडा होने के बाद पीस लेंगे । 

7)फिर हम बटरी के दानों में पानी डालकर  3 मीनट तेज आंच पर ढक कर पकाऐंगे  ताकि बटूरी के दाने एकदम अच्छे से नरम हो जाएं। 

8)जब फिर पानी सूख जाए उसके बाद हम उस में डालेंगे टमाटर टमाटर को ढक कर गलने तक पकाएं गे उसके बाद मसाले डालेंगे धनिया पाउडर जीरा पाउडर काली मिर्च का पाउडर लाल मिर्च पाउडर फिर मसालों को अच्छे से भून लेंगे मसालों को इतना भूलने की मसाले से तेल अलग होने लगे। 

9)फिर उसके बाद हम इसमें जो  बटुरी के दाने पीसकर रखे थे  उसे डालेंगे उन्हें  भूनने के बाद हम पानी डाल देंगे  पानी डालने के बाद  5 मिनट ढककर पकने देंगे। 

 10)फिर हम गैस बंद कर लेते हैं और उसमे बारीक कटा हुआ  धनिया पत्ती  डालेंगे और गरम मसाला। 

आपके बटुरी का बटकर बनकर तैयार है आप इसे गरमा गरम चावल दाल रोटी पराठे पूरी के साथ खाइए और खिलाइए। आपको बहुत पसंद आएंगे और बनाना बहुत ही आसान है। 

आइए देख लेते हैं कि हमें क्या क्या सावधानी बरतनी चाहिए। 

Recipe video on youtu.be 


सावधानियां:-


1) बटूरी का बटकर बनाते समय ध्यान रखें कि इन्हें ज्यादा नहीं भूनना है नहीं दाने टाइट हो जाएंगे। 

2) ग्रेवी को गाड़ी करने के लिए भुने हुए बटूरी के दाने निकाल कर पीस लेंगे कच्चा पीसकर ना डाले नहीं स्वाद खराब हो जाएगा। 

3)तो आप मेरे तरीके से बढ़कर बनाएं बहुत ही अच्छा बनाकर तैयार करेंगे और बनाना बहुत ही आसान है

                 धन्यवाद 

     आपकी अनिता पटेल

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ