आंवले का मुरब्बा कैसे बनाएं

 आंवले का मुरब्बा कैसे बनाएं:-


आंवले के फायदे 


आज हम बनाना सीखेंगे आंवले का मुरब्बा। 

 आंवला खाना तो बहुत ही फायदेमंद होता है, मुझे यकीन है कि आप सभी को पता होगा आंवले में कितने सारे न्यूट्रिएंट्स मिलते हैं। हर दिन अगर कच्चा आंवला खाएं तो इसका बहुत फायदा होता है। आंवला किसी भी रूप में  खाया जा सकता है। आंवले का अचार बना कर खाएं, आंवले का मुरब्बा, आंवले की कैंडी, आंवले का जूस आदि यह सभी बहुत ही फायदेमंद होता है। 



 कच्चा आंवला चबा कर आप खाते हैं तो यह दांत और मसूड़े  को मजबूत करता है साथ ही मुंह से दुर्गंध भी दूर करते हैं। 

आंवला ब्लड शुगर को कंट्रोल करता है आंवले में विटामिन सी आयरन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। आंवले में क्रोमियम नाम का तत्व पाया जाता है जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में काफी उपयोगी होता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए आंवला बेहतरीन फल है। आंवला सर्दियों के लिए सुपर फूड माना जाता है, अगर आप इसे गर्मी के मौसम में  खाने मे शामिल करते हैं तो यह दिन भर की धूप बर्दाश्त करने की क्षमता देती हैं। 

खाली पेट खाने से इम्यूनिटी बुस्ट  करता है। 


 मुरब्बा बनाने के लिए हमें क्या-क्या सामग्री चाहिए यह देख लेते हैं और यह कैसे बनाया जाता है



आवश्यक सामग्री:-


1) आंवला  1 kg

2) शक्कर 1 kg 

3) काला नमक 1 छोटा चम्मच

4) इलायची का पाउडर एक चम्मच

5) पानी आधा कप


आंवले का मुरब्बा 



मुरब्बा बनाने की विधि:-


1) आंवले का मुरब्बा बनाने के लिए सबसे पहले आंवले को 24 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दें। फिर पानी से छानकर पानी सुखा लें या कपड़े से पोंछकर नमी हटा लें। 

2) उसके बाद आंवलों को कांटा चम्मच की सहायता से सभी तरफ से गोद लें। 

3) फिर उसे पानी में डालकर उबाल लें ज्यादा नहीं उबालना है बस एक उबाल आने तक ही उबालें ताकि आंवले नरम हो जाए और गैस बंद करें 5 मिनट के लिए आंवले को ढक कर छोड़ दें। 

4) 5 मिनट बाद आप उसे पानी से निकाल ले और एक  स्टील का पतीला लें, 


Note - पतीला या कड़ाही मुरब्बा बनाने के लिए स्टील की होनी चाहिए एलमुनियम या लोहे के बर्तन में मुरब्बे ना बनाएं नहीं  खराब हो सकते हैं काले पड़ सकते हैं । तो पकाने के लिए मुरब्बा स्टील का बर्तन उपयोग में लाएं। 


5)   पतीले में शक्कर डालेंगे और उसमें आधा कप पानी डालेंगे । पानी सिर्फ आधा करके डालें ज्यादा पानी डालेंगे तो उन्हें पका कर पानी खत्म करने तक पकाना पड़ेगा इसलिए पानी का उपयोग कम करें फिर उसमें आंवले डालेंगे। 

6) उबाले हुए तो आंवले से जूस निकलेगा उससे हमारी चासनी बहुत अच्छे से तैयार हो जाएगी और गैस पर चढ़ा कर धीमी आंच पर हम चाशनी तैयार करेंगे। 

7) आंच मध्यम रखें अन्यथा जल सकते हैं।  हमें थोड़ी गाड़ी चासनी चाहिए लगभग 1 तार बनने तक हमें आंवले को चासनी में पकाना है। 

8) उसके बाद गैस बंद करें और फिर उसने काला नमक इलायची पाउडर मिक्स करें। 


आपकी मुरब्बा बनकर तैयार है थोड़ा सा ठंडा होने दें उसके बाद उसे कांच की बरनी या प्लास्टिक के कंटेनर में डाल दें। और तीन-चार दिन बाद आप देखेंगे कि मुरब्बे अच्छे से जूस को  सोख लिए हैं या पी लिए हैं उसके बाद आप मुरब्बे खा सकते हैं। 

हमारे मुरब्बे एकदम गुलाब जामुन के जैसे बन के तैयार हुए हैं और बहुत ही स्वादिष्ट मुरब्बे बनते हैं, और बहुत जल्द बनकर तैयार हो जाते हैं, आप इन्हें गर्मी के दिन में एक आंवला रोज खाएं तो दिन भर की गर्मी बर्दाश्त करने की ताकत देती है शरीर को तो आप आंवले का मुरब्बा जरूर बनाएं। आपको बहुत ही अच्छा लगेगा। 


आंवले का मुरब्बा video 


सावधानियां:-


1) आंवला खरीदते समय ध्यान रखें आंवले पके हो बड़े साइज के हो छोटे वाले आंवले ना लें उनमें कसैला ज्यादा होता है। 

2) आंवला कांटा चम्मच से छेद करते समय ध्यान रखें कि चलकर आपके हाथों को ना लगे क्योंकि आंवले थोड़े टाइट होते हैं। 

3) चासनी में  पकाते हुए ज्यादा पानी ना डालें ज्यादा पानी डालने से बहुत देर तक पानी को जलाना पड़ेगा और टाइम ज्यादा लगने की वजह से आंवले भी ज्यादा पक जाएंगे। तो पानी एकदम कम डालें और आंवले से जूस बाहर निकलता है। तो हमारी चासनी को बढ़ाने में मदद करता ही है। 

4) चासनी बहुत ज्यादा गाड़ी ना हो नहीं जमा जमा सा हो जाएगा और बहुत पतली भी ना हो उससे मुरब्बा खराब हो सकते हैं तो चासनी हमें थोड़ी गाड़ी चाहिए 1 तार की। 

5) आंवले का रस क्रियाशील होता है, स्टील, कांच या प्लास्टिक के पात्र सही होंगे। 

6) इन्हीं छोटी-छोटी बातों को ध्यान में रखते हुए मुरब्बा बनाएं आपको बहुत पसंद आएंगे। 


                                          धन्यवाद

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ