खीर कैसे बनाएं

 खीर कैसे बनाएं


खीर खाना तो सभी को पसंद होता है, खीर खाने में मीठा होता है, खीर का प्रसाद भी बनाया जाता है, खीर को हिन्दू धर्म में पवित्र भी माना जाता है। 

खीर बनाने के लिए हमें चावल और दूध की जरूरत पड़ती है। और यह बहुत स्वादिष्ट और हेल्दी होता है इसे बनाना बहुत आसान है। 

आप सभी को दूध, और काजू - बादाम के फायदे गिनाने की जरूरत तो नहीं है फिर भी थोड़ी ज्ञान दे ही देती हूं ताकि आपको भी लगे मैंने लिखने में कोई कन्जूसी नही किया है। जब दुध, काजू, बादाम, चावल आदि चीजों को हम एकसाथ बनाते हैं तब इनकी गुणवत्ता खीर बन जाती है 

Kheer video recipe on youtu.be 


खीर के सेवन से हमारे शरीर को बहुत लाभ होते हैं, हड्डियां मजबूत होती हैं दांत मजबूत होते हैं वजन कम होता है और अच्छी नींद भी आती है। दूध में हमें कैल्शियम भी मिलता है तो आइए देखते हैं खीर बनाने में कौन-कौन सी सामग्री की जरूरत पड़ती है और खीर बनाना बहुत ही आसान है। 


आवश्यक सामग्री:-


1) चावल 1 कप

2) शक्कर 1 कप

3) दुध 2 लिटर

4) काजू 3-4चम्मच

5) किसमिश 3-4चम्मच

6) इलायची पाउडर 1चम्मच

7) नारियल गरी कटा 2-3चम्मच

8) बादाम 2-3 चम्मच



खीर बनाने की विधि:-


1) खीर बनाने के लिए सबसे पहले चावल को धोकर और आधे घंटे के लिए भिगो दें। उपयोग के समय छानकर निकाल लें। 

2) उसके बाद चूल्हे पर एक बर्तन रखें  जिसमें खिर पकाया जा सके।

3) पतीले में दूध डालें दूध डालने के बाद जब दूध में उबाल आने लगे तब उसमें चावल डालें।

4)  चावल को डालकर फिर उसको चलाते हुए पकाएं ध्यान रखें कि दूध ऊफनकर  गिरे ना और उस साइड में चिपके ना। 

5) जब खीर अधपका हो जाए मतलब 50% पक जाए फिर उसमें शक्कर डालें और सारे जो ड्राई फ्रूट्स काट कर डाल दें। 

6) अच्छे से चलाते रहें , तब तक पकाएं जब तक की खीर अच्छे से ना पक जाए । 

7) अगर खीर ज्यादा गाढ़ा हो जाए तो आप पानी भी डाल सकते हैं। 

8) जब चावल दूध मिक्स हो जाए  आप उसे ऊपर से उठाकर गिराते हैं तो लसलसा मिक्स होकर गिरे  तो समझें आपका खीर पक चुका है।

 


गरमा गरम परोसें और खीर खाने और खिलाने का आनंद लें। 

ध्यान रखें ठंडी होने पर खीर जम जाती है। 


  यह देख लेते हैं इनमें कौन सी सावधानी बरतनी है ।


सावधानियां:-


1) खीर बनाते समय जब पतीला चढ़ा है उसमें थोड़ा सा पानी डालकर उसका लेयर बना ले उसे दूध तले में चिपकता नहीं है।

2) और खीर बनाने के लिए छोटे चावल का उपयोग करें उसे खीर अच्छा बनता है। 

3) जब खीर उबलने लगे तो ध्यान रखें उफनकर ऊपर से गिरे नहीं। 

4)  ज्यादा गाढ़ा ना उतारे ठंडा होने के बाद फिर खीर गाढ़ा हो जाते हैं। इन्हीं छोटे-छोटे बातों का ध्यान रखकर आप खीर बना लें आपके खीर बहुत ही स्वादिष्ट बनेंगे और सभी को बहुत पसंद आएंगे। 

    धन्यवाद! 



                     आपकी अनिता पटेल

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ