कटहल का सब्जी कैसे बनाएं

 कटहल का सब्जी कैसे बनाएं:-


कटहल की रेसिपी विडियो 


कटहल का बड़ा पेड़ होता है, इसका फल भी बहुत बड़ा होता है,  कभी-कभी इसका एक फल 40 किलो का भी हो सकता है, सामन्यतः इसका फल 5 से 10 किलो के आसपास ही रहता है, लेकिन इसकी सब्जी में उपयोग करने के लिए बेहतरीन समय तब होता है जब इसका बीज कोमल हो, या बन रहे हों। 

कटहल का सब्जी खाने बहुत ही स्वादिष्ट लगता है, परंतु इसमे भी कई प्रजाति के कटहल होते हैं, किसी का सब्जी कैसे भी बनाई जाए सीठी लगती है और किसी का बहुत आसान या सरल भी बनाई जाए तो खाने में लाजवाब लगती है। 

जब आप बाजार कटहल खरीदने जाएं तो इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि कटहल ताजी हो इसका पहचान यह है। 

1) जो ताजा होगा दबाने से दबेगा नहीं। 

2) हरे रंग का दिखाई देगा। 

3) ढेंप हरी होगा और दुध निकलता या लगा हुआ दिखाई देता है। 

4) ज्यादा बड़े ना हो। 


 इसे बनाना भी आसान है कटहल के बहुत फायदे भी हैं कटहल में ढेरों ऐसे तत्व होते हैं जो शरीर की कोई आवश्यकता को पूरा करते हैं इसमें विटामिन ए, विटामिन सी,  थायमीन, पोटैशियम, आयरन और जिंक प्रचुर मात्रा में होता है इन सबके अलावा इसमें भरपूर फाइबर होता है अच्छी बात यह है कि कटहल में कैलोरी नहीं होती। अधिकांश देखा जाता है कि गर्मियों के मौसम में कटहल फल आते हैं लेकिन हम आज जो बना रहे हैं वह बारहमासी कटहल है, इसलिए ठंडी के मौसम में बना रहे हैं और जब कोई भी सब्जी हो नया चढ़ता है मार्केट में  तो उसका स्वाद तो और भी बढ़ जाता है आइए देख लेते हैं कटहल का सब्जी बनाने के लिए हमें किन-किन सामग्रियों की जरूरत पड़ेगी।



आवश्यक सामग्री:-


1) कटहल 1 kg

2) सरसों का तेल 2 बडा चम्मच

3) लहसून की कलियाँ 10-12

4) प्याज मीडियम साइज 2

5) अदरक एक इंच का टुकड़ा

6) दो सूखा लाल मिर्च

7) तेज पत्ता 2-3


मसाले:-


1) धनिया पाउडर 2 चम्मच

2) हल्दी पाउडर 1चम्मच

3) मिर्च पाउडर 1 चम्मच

4) जीरा पाउडर 1/2चम्मच

5) काली मिर्च का पाउडर 1/2 चम्मच

6) लहसुन अदरक का पेस्ट 1 चम्मच

7) गरम मसाला 1/2

8) टमाटर 2

9) धनिया पत्ति 2चम्मच

10) जटामासी 1चम्मच

11) नमक


कटहल
Deshi recipe with Anita 



कटहल की सब्जी बनाने की विधि:-


1) सबसे पहले हाथों में तेल लगा लेंगे ताकि दूध हमारे हाथों में ना चिपके। 

2)कटहल का सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले कटहल के छिलके हटा कर काट लेंगे जिस चाकू से काट रहे हैं उसमें भी तेल लगा ले नहीं तो उसमें भी दूध चिपक जाएगा उसे निकालने में मुश्किल होता है। 

3) फिर आप अपने पसंद के हिसाब से टुकड़े काट ले उसके बाद अच्छे से पानी से धो कर साफ कर लें। 

4) खड़े गोटे मसालों को लहसुन और प्याज के साथ पीसकर पेस्ट बना लेंगे पाउडर मसाले को भी मिला दें। 

5) कड़ाही गर्म करते हैं जिस पर रखकर और कड़ाही गर्म होने के बाद उसने सरसों का तेल डाल दें । 

 तेल से जब धुआं निकलने लगे तब हम उस में डालेंगे तड़के के लिए सामग्री लहसुन की कलियां जो काट कर रखे हैं उसी में प्याज कटा हुआ और 2-3 तेज पत्ते और दो सूखा लाल मिर्च और बारीक कटा हुआ अदरक इन्हें अच्छे से कलर चेंज होने तक भुन लें। 

6) उसके बाद  कटहल के टुकड़े डालेंगे और कटहल डालने के बाद उसमें नमक हल्दी डालकर फिर उसे ढक-ढक कर और पलट-पलट कर पकाएंगे। 

7)  कटहल जल्दी पकता है जब कटहल नर्म हो जाए तब मसाले  डालेंगे। 

8) मसालों को अच्छे से भुने मसाला अच्छे से भून जाने के बाद हम सब्जियों को कुकर में डालकर और फिर एक गिलास पानी डालकर और कुकर का ढक्कन बंद करके गैस पर चढ़ा दें। 

 9) जब वह कुकर में तीन-चार सिटी आ जाए उसके बाद आपके सब्जी तैयार है फिर आप कुकर का प्रेशर खत्म होने दें उसके बाद धनिया पत्ती और गरम मसाला डालकर मिक्स करें। 

10)आप की सब्जी गरमा गरम तैयार है और बहुत ही स्वादिष्ट बना है आप इसे रोटी चावल पूरी किसी के भी साथ खाएं आपको बहुत पसंद आएंगे ।


कटहल का सब्जी बनाने के लिए कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए चलिए हम देख लेते हैं। 


सावधानियां:- 


1)कटहल को काटते समय सरसों का तेल हाथों में लगा ले कटहल में जो दूध होता है वह हाथों में ना लगे। 

2) कुकर में पकाते समय पानी ज्यादा ना डालें कुकर से पानी खत्म नहीं होते हैं कढ़ाई में बनाने से उसमें से पानी वास बंद कर निकल जाता है और कम हो जाता है और कुकर में बंद रहने के कारण वाष्प बनकर पानी उड़ता नहीं है कटहल को पकने तक के लिए बस पानी डाले ।


YouTube video 


एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ