कसूरी मेथी कैसे बनाएं:-
कसूरी मेथी हम इसलिए बनाकर रखते हैं क्योंकि हमारे पास ताजी मेथी के पत्ते हर समय नहीं होती, हमारे पास जब मेथी की भाजी बहुत ज्यादा होते हैं या मार्केट मे बहुत ज्यादा और सस्ती रेट में मिल जाते हैं तब हम इनका कसूरी मेथी बनाकर रख लें और यह हम साल भर तक मसालों की तरह प्रयोग किया जाता है । आप कोई भी सब्जी बनाएं कसूरी मेथी डालने से सब्जी का स्वाद बढ़ जाता है तो हम आज कसूरी मेथी बनाने के लिए मेथी भाजी तोड़ लेते हैं, और आप को कसूरी मेथी बनाकर दिखाते हैं बनाना बहुत आसान है और आप इसे स्टोर करके बहुत लंबे समय तक या सालों खा सकते हैं।
![]() |
| कसूरी मेथी बनाना |
बनाने की विधि:-
1)कसूरी मेथी बनाने के लिए सबसे पहले हम ताजी फेरस मेथी की हरे पत्ते लेने हैं।
2) डांडिया हटाकर साफ करके धो लेंगे।
3) धोकर पानी निकाल ले उसके बाद आप दिन में बना रहे हैं तो छाया में दिनभर के लिए सुखा दें। उसके बाद दूसरे दिन आप उसे धूप में रखें, इससे यह होगा कि हमारे मेथी के पत्ते एकदम हरे रहेंगे।
5) देखने से आपको बिल्कुल भी नहीं लगेगा कि यह मेथी सुख कर काली पड़ गई है और हम शाम के समय बना रहे हैं तो हम रात भर के लिए इसे छाया में ही सुखा देते हैं।
6) रात भर में ए थोड़े से सूख जाएंगे उसके बाद हम फिर से सुबह धूप में रख देंगे और दिन भर में हमारी मेथी सुखकर तैयार हो जाएगी।
7) आप देख ले कि कितना धूप है 1 दिन में अगर नहीं सुखा तो दूसरे दिन भी सुखा ले 2 दिन में बहुत अच्छे से सुख के तैयार हो जाते है।
8) हम आज आपको कसूरी मेथी की रेसिपी शेयर कर रहे हैं आप देखेंगे कि हमारे कसूरी मेथी एकदम हरे-भरे बने हैं और हमारे तरीके से आप कसूरी मेथी बनाएंगे तो कलर भी हरा भरा रहेगा।
9) स्वाद भी और उसका खुशबू ही बरकरार रहेगा तो हम आज एकदम देसी तरीका शेयर कर रहे हैं। 2 दिन में आपके मेथी एकदम अच्छे से सूख जाएगी। आप उसे उठा कर एयरटाइट कंटेनर में रख लें आप इसे साल भर तक उपयोग में सकते हैं।
10) जब भी सब्जी बनाएं तो इन्हें हाथों से आप थोड़ा सा क्रश करके सब्जी में डाल दें सब्जी का स्वाद दोगुना हो जाता है।
11)तो हमारी कसूरी मेथी बनकर तैयार है आप जरूर बनाएं और साल भर के लिए अपने घर में स्टोर करें मुझे उम्मीद है कि आप बहुत अच्छा कसूरी मेथी बनाकर तैयार करेंगे।
12)और आपको बनाना बहुत अच्छा भी लगेगा तो जरूर एक बार बनाकर ट्राई करें और हमें कमेंट करके जरूर बताएं कि आपकी कसूरी मेथी कैसी बनी।
सावधानियां :-
1)कसूरी मेथी बनाने के लिए मेथी का भाजी आपको देसी मेथी का भाजी जो छोटे-छोटे पत्ते होते हैं उन्हें ले।
2) मोटी मोटी डांडिया हटा कर ले कसूरी मेथी बनाने के लिए पहले आप इन्हें डायरेक्ट धुप में ना रखें पहले आप इन्हें छाया में 12 घंटे के लिए सुखाएं।
3)उसके बाद धूप में रखें इससे आपके मेथी एकदम हरे-भरे और ताजे रहेंगे काले नहीं पड़ेंगे अगर आप डायरेक्ट धूप में सुखा देते हैं तो मेथी के पत्ते काले पड़ जाएंगे।
4) इन्हीं छोटी-छोटी बातों को ध्यान में रखकर कसूरी मेथी बनाएं बहुत ही अच्छा बनकर तैयार होगा जब कसूरी मेथी बनाने के लिए मेथी के पत्तों को सुखाएं तो दो 4 घंटे में उसे पलट पलट दें। कसूरी मेथी बनकर तैयार है।
धन्यवाद
आपकी अनिता पटेल


0 टिप्पणियाँ