सूरन का अचार कैसे बनाएं

 सूरन का अचार कैसे बनाएं

सूरन एक प्रकार का कन्द होता है इसे विकसित होने में कई सालों का समय लग जाता है,इसका आकार गोल और कड़ाहीनुमा होता है। सूरन कन्द का आकार 250g से लेकर 5kg तक का हो सकता है सब्जी के रूप में संसार के कई जगहों पर इस्तेमाल किया जाता है।  सूरन को जिमीकंद के नाम से भी जाना जाता है। यह हमें कई बीमारियों से दूर रखने में मदद करती है। इसमें कई प्रकार के औषधिय तत्व होते हैं, और खाने में स्वादिष्ट भी होते हैं। 

YouTube video click now 


 आइए हम जान लेते हैं कि सूरन में कितने विटामिन, प्रोटीन और nutrients होते हैं। इसमें फाइबर, विटामिन सी, विटामिन B6, विटामिन B1 और फोलिक एसिड होता है। साथ ही जिमीकंद में पोटेशियम आयरन मैग्निशियम कैलशियम और फास्फोरस  भी पाया जाता है।

 सूरन का अचार बहुत ही स्वादिष्ट लगता है। 

इसे बनाना बहुत ही आसान है। 


आवश्यक सामग्री:-


1) सूरन - 500g

2) सरसों का तेल - 200g

3) नमक स्वादानुसार 

4) हल्दी पाउडर 

5) नींबू - 2

6) पीला सरसों 2 चम्मच 

7) मिर्च पाउडर 1 चम्मच 

8)  अमचूर - 1/2 चम्मच

9) मेथी का दाना - 1 चम्मच                              

10) अजवाइन - 1 चम्मच 

11) हींग - 1 चुटकी 

जिमीकंद
सूरन 


बनाने की विधि :-


1) जिमीकंद को धोकर उसका छिलका उतार कर एक इंच के टुकड़ों में काट लें।

2) जिमीकंद के टुकड़ों को नमक, हल्दी और नींबू के रस के घोल में  उबाल कर पका लें। और उसे उतना ही उबालें जिससे जिमीकंद soft हो उसे  जाए। 

3) फिर उसे छानकर 3-4 घंटे के धूप में दोनों साइड पलट कर सुखा लें। ताकि उसकी नमी निकल जाए। 

4) सरसों और मेथी के धीमी आंच पर भुन लें। ठंडा होने के बाद पीसकर पाउडर बना लें। 

5) सभी मसालों को कीसी बड़े बर्तन में रखकर सरसों का तेल मिला कर फेंट लें। 

6) सूरन के टुकड़ों को डालकर अच्छी तरह से मिलाएँ। 

7) अपने स्वाद के अनुसार नमक और मिर्च का इस्तेमाल करें।  

8) साफ और सूखे कनटेनर अथवा डिब्बा में डालकर बाकी बचे तेल को उपर से डाल कर ढक्कन बन्द कर दें। 

दो से तीन दिन बाद अचार खाने के लिए तैयार हो जाएगा। 


रखरखाव कैसे करें :-

1) धूप में 1 घंटे रख दें, 

2) बाद में सूखे और कमरे के तापमान पर स्टोर करें। 

3) दो से तीन दिनों में सूखे और साफ चम्मच से एक बार चला ले ताकि अचार ऊपर नीचे हो जाए।

4) आचार को आप आराम से 1- 2 साल तक खा सकते हैं खराब नहीं होते हैं। 

Achar
सूरन का अचार 



सावधानियां:-


1) जिमीकंद को काटते समय ध्यान रखें कि हाथ में सरसों का तेल लगा ले नहीं तो आपको दिक्कत हो सकती हैं सरसों का तेल लगा लेने से जो खुजली होता है वह नहीं होता। 

2) सूरन के टुकड़ों को नमी निकलते तक सुखाएं इससे आचार लंबा चलेगा।

3) मसाले भूनते समय चटकने की आवाज आने लगे तब नीकाल दें। 

4)  जिस कंटेनर में अचार डालें उसे अच्छे से गर्म पानी से साफ करें और धूप में सुखा कर ले उसमें नमी नहीं जानी चाहिए तो आपका आचार लंबा चलेगा सफाई का ध्यान रखें और अचार को सुखी जगह पर स्टोर करें।


                        धन्यवाद

              आपकी अनीता पटेल


Enjoy Holi with youtu.be video 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ