डुपकी कैसे बनाएं:-
| YouTube recipe video Click now |
डुपकी भारतीय और ग्रामीण इलाकों मे सर्वाधिक पसंद किया जाने वाला व्यंजन है।
चावल बन जाए और डुपकी बन जाए,
फिर तो खाने का मजा आ जाए।
सामान्यत: इसे सभी बहुत पसंद करते हैं। यह एक प्रकार का करी वाला सब्जी होता है। यह उरद बनता है। उरद में अन्य दालों की अपेक्षा अत्यधिक प्रोटीन होता है,यह एक काले रंग की छिलकों वाली दाल होती है। और यह बहुत पौष्टिक भी होता है। खास बात तो यह है कि उड़द दाल अन्य प्रकार की दालों में से अधिक बल देने वाली पोशक होती है।
उड़द दाल में carbohydrate, vitamin, calcium व protein पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। उड़द दाल हमारे शरीर के लिए बहुत ही जरूरी है। उड़द दाल हम किसी भी रूप में खा सकते हैं।
इसकी सब्जी बना कर, दाल बनाकर, डुपकी बनाकर और बड़ा बनाकर, पकोड़ा बनाकर किसी भी रूप में उपयोग में ला सकते हैं।
तो आइए हम देख लेते हैं उड़द दाल का डुबकी बनाने के लिए हमें किन-किन सामग्रियों की जरूरत पड़ती है।
आवश्यक सामग्री:-
1) उड़द दाल 1/2kg
2) सरसों का तेल 2 चम्मच
3) लहसुन 8-10 कलियां
4) मेथी के दाने 1/2 चम्मच
5) सूखा लाल मिर्च 2
6) करी पत्ता(मीठा नीम) 10-12
7) नमक स्वादानुसार
8) हल्दी पाउडर 1. 5चम्मच
9) धनिया पाउडर 1 चम्मच
10) जीरा पाउडर 1 चम्मच
11) काली मिर्च पाउडर 1/4 चम्मच
12) मिर्च पाउडर 1 चम्मच
13) लहसून का पेस्ट 1 चम्मच
14) टमाटर 2-3
15) आमचूर पाउडर 1.5 चम्मच
डूपकी बनाने की विधि:-
उरद की दाल दो तरह की बाजार में उपलब्ध होती है। एक छिलके वाली जो दिखने में काले रंग की होती है।
दुसरी बिना छिलके वाली यह दिखने में सफेद होती है।
1) दाल को हम ४-५ घंटे के लिए पानी में डालकर फुलने के लिए छोड़ देते हैं।
2) छिलके वाली हो तो भीग जाने के बाद उसको अच्छे से रगड़ के छिलका निकाल कर धोकर साफ कर देते हैं।
3) मिक्सर जार में पीसकर पेस्ट बना लिए हैं। मिक्सर में पिसते वक्त ज्यादा पानी ना डालें नहीं तो उसके डुबकी अच्छे नहीं बनते हैं जो उसका पिट्ठी होता है उसको टाइट ही पीसना है।
4) इसमें नमक का प्रयोग पहले नहीं करेंगे नहीं तो हमारे जो डुबकी हैं टाइट नहीं बनेंगे और करी में घुलने लगेंगे।
5) तो हम थोड़ा सा पीठ्ठि बचा के रखें हैं उसे घोल बनाकर डाल लेगें ताकि करी हमारे गाढे बने।
6) पिट्ठी में स्वाद अनुसार नमक डालें और मिक्स कर लें ।
7) फिर हम कड़ाही गर्म करेंगे और कड़ाही में डालेंगे सरसों का तेल डालें।
8) तेल जब गर्म हो जाए तो उसमे तड़के के लिए हम बारीक काटकर लहसून, मेथी का दाना, सूखा लाल मिर्च और कड़ी पत्ता यह सभी चीजें जब कलर चेंज होने तक भून लेंगे।
9) सुनहरा कलर आ जाए फिर हम इसमें बारीक कटा हुआ टमाटर डालकर इतना पकाएं कि टमाटर अच्छे से गल जाएं।
10) जब टमाटर गल जाएं तो हम जो मसाले लिए हैं धनिया पाउडर मिर्ची पाउडर हल्दी पाउडर जीरा पाउडर डाल कर भूनेगे ताकि मसालों से तेल अलग हो जाए ।
11) मसाले के साथ नमक नहीं डालेंगे नहीं डुबकी गल जाते हैं डुबकी में नमक बाद में डाला जाता है 12) मसाला अच्छे से भून जाए उसके बाद हम इसमें डालेंगे पानी और पानी में अच्छे से उबाल आने तक प्रतिक्षा करें।
13) अब हम डुपकी को छोटा-छोटा बडी के जैसा हाथों की सहायता से बना लेंगे(जैसे तेल मे पकौड़े तलते हैं वैसे ही खौलते हुए मसाले में डालने हैं) उसमे भी थोड़ा सा मसाला मिक्स करते हैं ।
14) सारे डुबकी डुपकाने के बाद उसे तुरंत ना चलाएं जब वह थोड़े पकने के लिए छोड़ दें टाइट हो जाए उसके बाद उसके बाद चलाना है।
14) फिर हम उस में नमक डालते हैं उसके बाद जो थोड़ा सा पीटी रखे हैं उसको घोल कर डालेंगे।
15) उसके बाद डूबकी में अच्छे से उबाल आने दें ढककर पकाएं दो-तीन मिनट के लिए फिर हम उस में अमचूर डाल दें।
अब आपका डुबकी तैयार है, यह बहुत ही स्वादिष्ट बनता है और आसानी से बनता है, एकदम कम मसालों से बनता है और बहुत ही फायदेमंद होता है, हमारे शरीर के लिए तो आपका डुबकी बनकर तैयार है, आप इसे चावल के साथ खाए बहुत ही स्वादिष्ट लगता है।
इसे बनाने के लिए आइए देख लेते हैं क्या सावधानी बरतनी चाहिए।
सावधानियां:-
1)डूबकी बनाने के लिए जो पिट्ठी पीस रहे हैं वह गिला नहीं होना चाहिए।
2) जब डुपकी डाल रहे हैं तो सावधानी रखें अन्यथा हाथ गरम पानी से जल सकते हैं।
धन्यवाद
आपकी अनिता पटेल

1 टिप्पणियाँ
धन्यवाद
जवाब देंहटाएं