सहजन फूल की कढ़ी

 सहजन( मुनगा) के फूल की कड़ी कैसे बनाएं:-

Deshi recipe with Anita
सहजन के फुल 


मूनगा(सहजन) के फूल की (करी) कड़ी बहुत ही स्वादिष्ट लगता है आप इसके कढ़ी, पकोड़े, भजिया, बड़ा, बना कर खा सकते हैं, और मुनगा तो आप जानते ही हैं कि बहुत ही गुणकारी होता है, चाहे आप इसे किसी भी रूप में खाएं इस की पत्ती इसके फूल चाहे इसका फल सभी ही बहुत गुणकारी होते हैं और हमारे शरीर के लिए अति आवश्यक भी इनमें कई सारी बीमारियों से लड़ने की क्षमता होती है। यह मधुमेह को नियंत्रित करता है। वजन कम करने में मददगार होता है लीवर ठीक रखता है। पाचन में मदद करता है गठिया से बचाता है त्वचा के लिए भी बहुत लाभदायक है तो हम इसका कोई भी चीज वेस्ट नहीं जाने दे सकते हमारे छत्तीसगढ़ में मुनगा बहुतायत  मात्रा में पाया जाता है, और हम इसके फल फूल और पत्ती सभी उपयोग में लाते हैं और बनाना बहुत ही आसान है तो आइये देख लेते हैं हमें किन-किन सामग्रियों की आवश्यकता होगी ।

आवश्यक सामग्री:-

1) चने की दाल 300 g

2) मुनगा का फूल 200g

3), 2-3 टमाटर 

4)स्वाद अनुसार नमक 

5)हल्दी पाउडर1चम्मच

6) अमचूर पाउडर1चम्मच

7) 6-7 लहसुन की कलियां 

8)मेथी के दाने आधा चम्मच

9) कड़ी पत्ता 8-10

10) दो सुखा लाल मिर्च

11) जिरा पाउडर एक चम्मच 

12)काली मिर्च का पाउडर आधा चम्मच 

13)लहसुन का पेस्ट एक चम्मच 

14)मिर्च पाउडर एक चम्मच

वीडियो देखने के लिए क्लिक कीजिए


बनाने की विधि:-

1) हम रात भर के लिए चने के दाल को भिगो कर रखेंगे यह 4-5 घंटे के लिए भिगो दें दाल भीगने के बाद उसे मिक्सर ग्राइंडर में डालकर पीस लें  

2) सहजन के फूल की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले तो सहजन के फूल को तोड़ेंगे और मूनगे के फूल को तोड़ते समय ध्यान रखें डडिया नहीं होनी चाहिए सफाई से फूल तोड़े और उसे धो कर छान लें। 

3) फिर  नमक डालकर उबालने  के बाद फुल को निचोड़ लें। 

4) पिसे हुए दाल का हमें एक मोटी रोटी बनानी है पिसे हुए चने दाल में फूल उबाल के रखे हैं उसे मिक्स करेंगे और स्वादानुसार नमक डालेंगे और  अच्छे से मिक्स करते हुए फेट ले इसे जितना फेटेगे उतना ही अच्छा सब्जी बनेगी 

5) फिर से तवे पर तेल लगा कर मोटी रोटी बना लेंगे दोनों साइड तेल लगा लगा कर अच्छे से लाल होने तक धीमी आंच पर सेक लेंगे 

6) और थोड़ा पीठी बचा कर रखेंगे चने दाल का उसको हम सब्जी गाड़ी करने के लिए उपयोग में लाएंगे। 

7) फिर गैस पर कड़ाही रखेंगे उस में सरसों का तेल डालें, तेल जब गर्म हो जाए तब तड़के के लिए लहसुन काटकर डालें, मेथी के दाने डालें,  कड़ी पत्ते और 2 सुखा लाल मिर्च को डालकर भूने। 

8) फिर उसमें टमाटर काट कर डालें और टमाटर गलने के लिए उसमें थोड़ा सा नमक डालें फिर टमाटर अच्छे से गलने तक पकाएं फिर उसमे सारे मसाले डालेंगे जीरा पाउडर काली मिर्च का पाउडर लहसुन का पेस्ट और सभी मसाले डालकर उसको भी भून ले फिर पानी डालेंगे। 



9) और उसी में फिर डालेंगे जो पीठी बचा के रखे हैं (चने दाल का पेस्ट) सब्जी को गाड़ी करने के लिए। 

10) फिर इसे ढक कर 3- 4 मिनट के लिए उबलने देंगे फिर इसमें डालें स्वाद अनुसार नमक और आमचूर पाउडर डाल कर उबाल आने दें। 

11) दाल और फूल से जो मोटी रोटी बना कर रखे हैं उसे बर्फी के साइज में काटकर डालें फिर से ढककर 1 मिनट के लिए पका लें  । 

ध्यान रखें कि सब्जी बहुत गाड़ी नहीं होनी चाहिए यह सब्जी ठंडी होने के बाद गाड़ी हो जाती है क्योंकि जो कड़ी के पीछे डाले हैं और शिरा को सोख लेते हैं आपके सहजन के फूल की सब्जी बनकर तैयार है आप इसे चावल के साथ खाएं बहुत ही पसंद आएंगे यह बहुत स्वादिष्ट बनता है और सेहतमंद भी होता है तो आप एक बार जरूर बनाएं और अपने अनुभव देसी रेसिपी with अनीता के साथ शेयर करें तो चलिए देख लेते हैं इन्हें बनाने के लिए कौन सी सावधानी बरतनी चाहिए ।


सावधानियां:-

1) जब आप कड़ी वाली मोटी रोटी बनाएं तो उसे धीमी आंच में सेकें और ठंडा होने के बाद काटे नहीं तो अच्छे शेप में नहीं काटेंगे।

2) कड़ी का रस्से बनाते समय ध्यान रखें कि ऊपर आकर गिरे ना और रस्से को गाड़ी ना करें जब कड़ी के पीसेस  डालेंगे तो पीसेस रस्से को सोख लेता है तो सब्जी ठंडी होने के बाद गाड़ी हो जाती है।


                    धन्यवाद


     आपकी अनीता पटेल

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ