कुरकुरी परतो वाली नमक पारे कैसे बनाएं:-
होली स्पेशल वाली कुरकुरे नमक पारे रेसिपी
नमक पारे खाने में बहुत ही स्वादिष्ट और स्वाद में नमकीन होता है, आप इसे बनाकर चाय के साथ खा सकते हैं। बच्चों के टिफिन में दे सकते हैं या कहीं बाहर जा रहे हैं तो साथ ले जा सकते हैं,
या आपके घर में कोई अचानक से आ जाए और आप पारे बनाकर रखे हों तो चाय के साथ सर्व कर सकते हैं।
आप इन्हें खाकर इंजॉय करेंगे बहुत ही पसंद आएंगे आपको तो इस होली पर आप नमक पारे जरूर ट्राई करें और हमें कमेंट करके बताएं कि आप के नमक पारे कैसे बने हैं। यह लेयर वाली नमक पारे है बहुत क्रिस्पी और कुरकुरी बनती है और बच्चे भी इसे बहुत पसंद करते हैं तो अपने जरूर बनाएं आइए देख लेते हैं नमक पारे बनाने के लिए किन-किन सामग्रियों की आवश्यकता होगी।
आवश्यक सामग्री:-
1) मैदा 300 ग्राम
2) रिफाइंड आयल नमक पारे तलने के लिए
3) नमक स्वाद अनुसार
4) एक चम्मच मिर्च पाउडर
5) एक चम्मच कलौंजी (मंगरैल )
6) अजवाइन एक चम्मच
7) साबूत जीरा एक चम्मच
8) घी मोयन के लिए दो चम्मच और मैदा दो चम्मच साटा बनाने के लिए।
9) पानी
परतो वाली नमक पारे बनाने की विधि:-
1) नमक पारे बनाने के लिए सबसे पहले मैदे में मसाले मिक्स करेंगे स्वाद अनुसार नमक खड़ा जिरा, मंगरैल , मिर्च पाउडर, अजवाइन को मसल कर डालेंगे।
2) दो चम्मच तरल घी में दो चम्मच मैदा मीलाकर साटा तैयार करेंगे।
3) मोयन के लिए घी डालेंगे इसके बाद मैदे में सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करेंगे। और हाथों की सहायता से मसलते हुए ghee को मैदे के साथ मिलाएंगे।
4) इसके बाद थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर टाइट डो तैयार करेंगे 10:15 मिनट के लिए रख देंगे उसके बाद हाथो में घी लगाकर फिर से इन्हें मलेगे चिकना कर लेंगे
5) उसके बाद इनकी लोइ तोड़ लेंगे और लोइयों को अच्छे से हाथों में घी लगाकर दोनों हाथों के सहायता से मसलते हुए पेड़ा बनाकर इन्हें चौकोर बेलेंगे।
6) साटा को उंगलियों के सहायता से सभी तरफ अच्छे से फैला लेगें। ध्यान रखें कि बहुत मोटा ना हो। पतला ही रखें और फिर इन्हें तीन परत मोडेगे।
7) उसके बाद फिर थोड़ा सा बेलेगे और साटा लगाएंगे ठीक उसी तरह से पतला पतला उंगलियों की सहायता से सभी तरफ साटा फैलाएगे उसके बाद फिर वापस से तीन परत मोड़ कर बेल लेंगे उसके बाद फिर से साटा लगाएंगे। और इन्हें दो परत मोड़ कर उसके बाद बेल लेंगे। और ध्यान रखें कि पहले जितना बड़ा रोटी हम बेले थे साइज में उसकी आधी साइज में बेलनी है बहुत बड़ा नहीं करना और हल्का सा इन्हें दबाकर बेलन से बढ़ा लेंगे।
8) उसके बाद हम इनकी पतली पतली पटिया काट लेंगे फिर रखेंगे कड़ाही में तेल गर्म होने के लिए जब तेल मीडियम गरम हो जाए समोसा तलने के लिए हमें तेल गर्म चाहिए उतना ही तेल गर्म करना है।
9) उसके बाद हमें पट्टीयों को डाल देनी है, जितना आपके कड़ाही में आसानी से आ जाए। इन्हें टच नहीं करना है जब तक कि तैरकर ऊपर ना जाए।
10) तैरकर ऊपर आ जाएंगे उसके बाद हम इन्हें पलट लेंगे और जैसे ही पटिया ऊपर आती हैं इनकी परतें खुलने लगती हैं और फिर हमें इन्हें अलट पलट कर तल लेना है गोल्डन ब्राउन होते तक उसके बाद निकाल लेंगे इसी तरह से आप सारे नमक पारे को तैयार कर ले।
1 1) इन्हें एयरटाइट कंटेनर में डालकर रखें आप इन्हें आराम से से 7 दिनों तक खा सकते हैं और इस होली पर आप जरूर ट्राई करें और पहले बनाकर रखें फिर होली के दिन मेहमानों के साथ आप इंजॉय करें मेहमानों को खिलाएंगे उन्हें भी बहुत पसंद आएगा तारीफ करते नहीं थकेंगे कोई नहीं बनाना आसान है। और खाने में मजेदार तो ट्राई करना तो बनता है।
आप जरूर एक बार बनाकर ट्राई करें और अपनी फैमिली फ्रेंड में इंजॉय करें।
| Youtu.be video |
सावधानियां:-
1) मैदा का डो बनाते समय ध्यान रखें कि मैदा एकदम ज्यादा नरम भी ना हो थोड़ा टाइट दो बनाकर तैयार करें तभी आप बिना तेल की या आटे की बिना बिल पाएंगे।
2) तलते समय आच धीमा रखें धीरे-धीरे करके पटिया तेल से ऊपर आए तो इसकी पर्तें अच्छी खुलेंगे और यह क्रिस्पी बनेगी फिर इन्हें बंद बर्तन में रखें ताकि इनके अंदर हवा ना जा सके तो इन्हें आप से 7दिन तक रख कर खा सकते हैं।
3)छोटी-छोटी बातों को ध्यान में रखकर नमक पारे बनाए आप की परतों वाली नमक पारे बहुत अच्छे बनेंगे ।
धन्यवाद
आपकी अनिता पटेल

0 टिप्पणियाँ