मक्के के आटे का गुलगुले कैसे बनाएं

 मक्के के आटे का गुलगुले कैसे बनाएं:-


मक्के के आटे के गुलगुले बहुत ही स्वादिष्ट लगते हैं स्वीट रेसिपी है और आप इसे बहुत आसानी से बना कर तैयार कर पाएंगे। बनाना बहुत आसान है, 

मक्का बहुत पौष्टिक होता है यह लंबे समय तक आपके बॉडी को ऊर्जा प्रदान करता है। मक्का खाने से स्फूर्ति और ताकत  ज्यादा मीलता है।खाने मे मक्का अवश्य शामिल करें। आप तो जानते ही हैं कि अगर हम मक्के की रोटी खिलाएं बच्चों को तो खाना ही नहीं चाहते  और अगर आप मक्के की अलग अलग रेसिपी बनाकर खिलाएं तो परिवार में सभी को पसंद आएंगे। भारतीय घरों में ज्यादातर इसका सेवन किया जाता है। 

मक्के के गुलगुले 


मक्के खाने के फायदे 


चलिए हम जान लेते हैं कि मक्के के आटे से होने वाले फायदे और उनके गुण के बारे में मक्के के आटे में भारी मात्रा में आयरन विटामिन B12 और फोलिक एसिड होता है, इसलिए इसका सेवन करने से एनीमिया की परेशानी कम हो सकती है। मक्के का आटा खून की कमी दूर करने में कारगर होता है जिससे शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा से ही बनी रहती है। आंखों को स्वस्थ रखता है मक्के के आटे में करॉटिनाइड और विटामिन ए पर्याप्त मात्रा में होता है जिसकी वजह से है आंखों के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसका सेवन करने से आंखों की रोशनी ठीक हो सकती है और आंखें स्वस्थ रहती हैं रोजाना मक्के के आटे का सेवन करने से आपके शरीर को सही मात्रा में विटामिन बी मिलता है जिससे हाइपरटेंशन की समस्या दूर होती है। ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है, मक्के के आटे का सेवन करने से शरीर में ऊर्जा बना रहता है इसको खाने से बार बार भूख नहीं लगती जिसकी वजह से आपको हम खाना खाते हैं। इसे वजन पानी की समस्या पैदा नहीं होती। 

 मक्के के आटे की रोटी सर्दियों में खासतौर पर बहुत ज्यादा खाई जाती है। 

Youtu.be video recipe 


अगर आप रोटी नहीं खाना पसन्द नहीं है तो इसके और भी नए-नए रेसिपी ट्राई करें जैसे कि बुलबुले आज हम बना रहे हैं  तो आइए जान लेते हैं हम इसके क्या क्या रेसिपी बना सकते हैं मक्के के आटे की रोटी, मक्के के आटे के गुलगुले, मक्के के आटे के पुए, मक्के के आटे की पूरी, मक्के के आटे की कचौड़ी आदि बनाए जाते हैं। 


आइए हम देख लेते हैं कि मक्के के आटे के गुलगुले बनाने के लिए हमें किन-किन सामग्रियों की आवश्यकता होगी।



आवश्यक सामग्री:-

 1) मक्के का आटा 2 कप 

2) शक्कर 2 कप

3) इलायची पाउडर एक चम्मच 

4) रिफाइंड आयल गुलगुले फ्राई करने के लिए



गुलगुले बनाने की विधि:-



1) मक्के के आटे का गुलगुला बनाने के लिए हमें चाहिए दो कप मक्के का आटा और दो कप शक्कर और एक चम्मच इलायची का पाउडर सबसे पहले हम गुलगुले के लिए बेटर तैयार करते हैं मक्के के आटे में शक्कर मिलाकर और इलायची पाउडर मिलाकर अच्छे से घोल तैयार करें और उसे गुठलिया खत्म होने तक घोले हमें ऐसा घोल बनाकर तैयार करना है जैसा हम पकोड़े के लिए  घोल बनाते हैं। 

2) उसके बाद हमें घोल को ढककर 20 से 25 मिनट के लिए रेस्ट के लिए रखना है ।

3)  रेस्ट के बाद घोल तैयार हो जाए फिर हमें गैस पर कड़ाही गर्म करनी है और कड़ाही में गुलगुले तलने के लिए तेल डालना है  फिर जब तेल मीडियम गरम हो जाए फिर हमें घोल को एक कलछी की सहायता से कड़ाही में डालना है। 

4) गुलगुले बनाने के लिए ध्यान रखें आच बहुत ज्यादा ना हो नहीं तो गुलगुले अच्छे से  नहीं बनेंगे और ऊपर जल्दी जलने लगेंगे और नीचे के कच्चे रह जाएंगे।  इन्हें जब तलने के लिए डालें तब आप आच का विशेष ध्यान दें और इसे तुरंत टच ना करें जब यह नीचे से सीक जाए सुनहरा कलर आने लगे तब इन्हें फिर पलट देंगे और अलट पलट कर सभी तरफ से गोल्डन ब्राउन होने तक तलेंगे। 


मक्के के आटे के गुलगुले तैयार हैं  गरमा गरम खाएं आपको बहुत पसंद आएंगे तो आइए देख लेते हैं हमें क्या क्या सावधानी बरतनी चाहिए इन्हें बनाने में।





सावधानियां:-


 1) घोल बनाते समय ध्यान रखें कि घोल बहुत ज्यादा पतला या बहुत ज्यादा गाढ़ा ना हो नहीं गुलगुले अच्छे नहीं बनेंगे। 

2) इन्हें डालते समय आच धीमी रखें तो आप बहुत अच्छा गुलगुला बनाकर तैयार करेंगे।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ