गाजर का हलवा कैसे बनाएं

 गाजर का हलवा कैसे बनाएं:-


गाजर कौन नहीं जानता। यह मूली के जैसा एक जड़ वाली कन्द होता है। यह लाल या गुलाबी रंग का होता है। इसे सलाद के रूप में खाया जाता है। 

गाजर का हलवा youtu.be video 

 साथ ही इसके स्वादिष्ट पकवान भी बनाए जाते हैं, जिसमें गाजर का हलवा प्रसिद्ध है। 

गाजर का हलवा बहुत ही स्वादिष्ट बनता है और इसे खाना हमारे शरीर के लिए भी आवश्यक है। इससे कई सारे फायदे होते हैं और घर की आसान सी सामग्रियों से बनता है इसे बनाना बहुत ही आसान है। 

जब भी आपका कुछ मीठा खाने का मन हो तो आप गाजर का हलवा ट्राई करें आपको बहुत पसंद आएंगे तो यह देख लेते हैं गाजर हमारे सेहत के लिए गाजर काफी फायदेमंद माना जाता है। गाजर में विटामिन  'सी', 'के', पोटेशियम, आयरन कॉपर और मैंगनीज ऐसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हमारी सेहत के लिए आवश्यक है, बीमारियों से बचाव में मदद कर सकते हैं इसके अलावा गाजर का सेवन करने से आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद मिलती है। और वजन कम करने में मदत मिलती है। 

गाजर 

सर्दियों के मौसम में गाजर सुपरफूड है। गाजर को आप कई रूपों में खा सकते हैं जैसे  कच्चा गाजर, गाजर का जूस, गाजरगाजर का हलवा आदि गाजर का हलवा बनाने के लिए ताजा और फ्रेश गाजर का उपयोग करें। 

 इसे बनाने के लिए आइए देख लेते हैं क्या-क्या सामग्री चाहिए।


आवश्यक सामग्री:-

गाजर के हलवे की सामग्री
गाजर के हलवे की सामग्री 


1) गाजर 1 kg

2) शक्कर 150 ग्राम

3)घी 100 g

4)दुध आधा लीटर

5)काजू 6-7

6)बादाम 8-10

7)इलायची 5-6


गाजर का हलवा बनाने की विधि:-


१) गाजर का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले गाजर को अच्छे से धोकर साफ करेंगे और ग्रेटर से ग्रेट कर लेंगे या घीस लेंगे। 

२) फिर कड़ाही गर्म कर लेंगे कड़ाही में शुद्ध देशी घी डालें। 

३) जब घी गर्म हो जाए उसके बाद कद्दूकस किए हुए गाजर डालें। गाजर को अच्छे से चलाते हुए भूनें इन्हें भूनने में लगभग 10 से 12 मिनट लग जाते हैं तो धीमी आंच में गाजर को 10 से 12 मिनट तक चला- चलाकर और ढक - ढककर पकने दें। जब तक गाजर नरम ना हो जाए और उसकी मात्रा आधा  ना हो जाए। 

४) फिर दूध डालेंगे और दूध को डालने के बाद भी आंच धीमी ही रखें वरना दूर फट सकते हैं। 

५) फिर जब उबाल आने लगे तो गैस आप थोड़ा बढ़ा लें और ढककर पका लें। तब तक पकाएं जब तक कि अच्छे से दूध और गाजर मिक्स ना होने लगे। 

६) अब हम उस में शक्कर और कटे हुए ड्राइफ्रूट्स

डालेंगे। फिर थोड़ी देर पकाएं जब अच्छी तरह से आप का हलवा पक जाए फिर आप गैस बंद करें। और अच्छे से चलाकर हलवे के ऊपर से थोड़े से बादाम गारनीस करें। 

गाजर का हलवा तैयार है आप इसे सर्व करें सभी को बहुत पसंद आएंगे और इसे बनाना बहुत ही आसान है और घर में उपलब्ध सामग्रियों से बन जाते हैं और बहुत फायदेमंद भी हैं। 

गाजर का हलवा
गाजर का हलवा 


इन्हें बनाने की सावधानियां देख लेते हैं। 


सावधानियां:-


1) गाजर धोते समय अच्छे से रगड़ कर धोएं नहीं थोड़े से भी बालू और मिट्टी रह जाएंगे तो हलवा कीरकीरा हो जाएगा। 

2) गाजर को घिसते समय सावधानी रखें। 

3) गाजर का हलवा देसी घी से बनाए उसे स्वाद और खुशबू दोनों बढ़ जाते हैं। 

4) घी उपलब्ध ना होतो सोयाबीन ऑइल का उपयोग किया जा सकता है। 

4) दूध  गर्म कर के डालने से फटता नहीं है। 




            धन्यवाद 

  आपकी अनिता पटेल

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ