अंडा करी कैसे बनाएं:-
अंडा करी बहुत ही स्वादिष्ट लगता है, जो खाते हैं उनके लिए फेमस सब्जी है। अंडा आप कई तरह से खा सकते हैं। अंडे का सब्जी बनाकर, अंडा करी बना कर, अंडा का आमलेट बना कर, उबला हुआ अंडा, अंडे का भुजिया और egg रोल आदि, अंडा से हमें कैल्शियम प्रोटीन मिलता है जो हमारे शरीर को गर्म रखते हैं, अंडा से हमारे शरीर को इम्यूनिटी मिलता है और ठंडी के दिनों में हमें एक एक अंडे रोज खाने से बहुत से फायदे होते हैं। जो नॉनवेजिटेरियन हैं उन्हें तो अंडा करी बहुत पसंद आते हैं। इसे बनाना भी बहुत आसान है।
आवश्यक सामग्री:-
1) अंडा 18
2) सरसों का तेल
3)टमाटर तीन से चार
4)प्याज 3 से 4 मीडियम साइज
5) लहसुन की कलियां 10 से 12
6) तेजपत्ता दो
7) सूखा लाल मिर्च दो
8)अदरक लहसुन का पेस्ट दो चम्मच
9) धनिया पाउडर दो चम्मच
10)जीरा पाउडर एक चम्मच
11)काली मिर्च पाउडर आधा चम्मच
12)हल्दी पाउडर एक चम्मच
13)गरम मसाला पाउडर एक चम्मच
14) लाल मिर्च पाउडर एक चम्मच
15)बारीक कटा धनिया 2-3 टेबल स्पून
16) नमक स्वाद अनुसार
अंडा करी बनाने की विधि:-
1) अंडा करी बनाने के लिए सबसे पहले अंडे को धोकर उबाल लेंगे फिर उसका छिलका निकाल कर चाकू से चीरा लगा लें ।
2) फिर हम गैस पर कड़ाही गर्म करेंगे सरसों का तेल डालेंगे और सरसों का तेल थोड़ा ज्यादा डालेंगे।
फिर हम उस में अंडे फ्राई करेंगे और अंडों को एकदम सुनहरा गोल्डन कलर आते तक फ्राई करना है।
3) सारे अंडे फ्राई करने के बाद फिर तेल में बारीक कटी हुई लहसुन और प्याज डालकर थोड़ा भूनेगे उसके बाद अदरक लहसुन का पेस्ट भी डाल कर सारी चीजों को सुनहरा कलर आते तक भून लेंगे।
4) उसके बाद सुखा मिर्च डाल लेंगे , फिर थोड़ा सा मिर्च भूनने के बाद काट के टमाटर रखे हैं उसे डाल ले थोड़ा सा नमक डालें।
5) टमाटर गल जाए फिर हम उस में डाल देते हैं सारे मसाले धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, काली मिर्च का पाउडर, सारे मसालो को अच्छे से भूनते हुए पकाएं मसालों को इतना भूनना है कि मसाले से तेल अलग हो जाए।
4) उसके बाद हम ग्रेवी के लिए पानी डालेंगे, आप को जितना करी रखना है उस हिसाब से पानी डालें फिर स्वादानुसार नमक डालें।
5) ढक कर उबाल आने दें, उबाल आने के बाद अंडे डालें और ढककर 3 से 4 मिनट तक पकने दें।
6) उसके बाद गरम मसाला और धनिया पत्ती डालकर मिक्स करें अंडा करी बनकर तैयार है आप इसे चावल के साथ रोटी के साथ गरमागरम परोसें और इसे बनाना बहुत आसान है और बहुत ही स्वादिष्ट और हेल्दी होता है।
सावधानियां:-
1) अंडे उबलते समय नमक जरूर डालें इससे अंडे फूटते नहीं है।
2) मसाला भूनते समय ध्यान रखें कि मसाले को अच्छे से भूने कड़ाही के तले मे जले ना और मसाले से तेल अलग होने तक भूने करी का स्वाद बढ़ जाता है।
4) इन्हीं छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखते हुए आप अंडा करी बनाए बहुत ही स्वादिष्ट अंडा करी बना कर तैयार करेंगे।
धन्यवाद
आपकी अनीता पटेल

0 टिप्पणियाँ