लाल भाजी कैसे पकाएं

 लाल भाजी( साग) कैसे बनाएं:-

लाल भाजी हमारे सेहत के लिए बहुत ही लाभदायक है और इसे बनाना तो बहुत ही आसान है। ठंडी के मौसम में बहुत ही आसानी से हमारे खेतों में उगाए जाते हैं, सर्दियों में मिलने वाली हर भाजी कुछ ना कुछ खूबी समेटे हुए रहती है। इन सारी भाजी में से लाल भाजी खास है। 

इनमें तो बहुत सारे गुण पाए जाते हैं, लाल भाजी खाने से शरीर में खून बनता है।


 

 इसे चौलाई भी कहा जाता है। 

आइए लाल भाजी या लाल चौलाई में मिलने वाले पोषक तत्व और लाभ की चर्चा करते हैं। 

(1) लाल भाजी के फायदे और भी बहुत सारे हैं जैसे लाल भाजी पाचन तंत्र को मजबूत बनाती है। इसकी डंठल (stem) खाने की भी सलाह दी जाती है जिसमें फाइबर अच्छी मात्रा में होते हैं,  यह फाइबर्स डाइजेशन को बेहतर बनाते हैं। 

2) लाल भाजी में आयरन की मात्रा भी अच्छी होती है, जिससे एक खून की कमी की शिकायत को दूर करती है। 

3) आंखों की रोशनी और सेहत के लिए भी लाल भाजी फायदेमंद है इनमें मौजूद विटामिन ए और विटामिन सी भी होता है। 



4) लाल भाजी खून में इंसुलिन लेबल को कंट्रोल करती है। इसका प्रोटीन इंसुलिन की मात्रा को काबू में रखता है यही वजह है कि इसे वजन भी कम होता है। क्योंकि इस शुगर नहीं बढ़ने देती। 

5) गर्भवती माता अगर लाल भाजी का सेवन करती हैं तो इसका अच्छा असर गर्भ में पल रहे बच्चे के दिमाग पर पड़ता है, माना जाता है कि इससे शिशु की याददाश्त बढ़ती है और दिमाग तेज होता है। 


लाल भाजी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री 

1) लाल भाजी आधा किलो 

2) आलू 4 मीडियम साइज 

3) नमक स्वाद अनुसार

4) लहसुन की कलियां 10 12 

5) मेथी के दाने आधा चम्मच

6) दो से तीन लाल सूखा मिर्च 

7) टमाटर दो से तीन

8) सरसों का तेल 2- 3 चम्मच


लाल भाजी बनाने की विधि:-


१) लाल भाजी या चौलाई साग बनाने के लिए सबसे पहले आप मार्केट से भाजी लाए तो उसे अच्छे से साफ करें उन में घास ना हो कचड़े ना हो और उसे धो कर जाली वाली बर्तन में पानी निकलने के लिए रख ले । 

लाल भाजी रेसिपी video 


२) पानी निकालने के बाद आप उसे काट ले,  धोकर पानी से छान लें और आलू को छीलकर छोटे-छोटे पीस काट लें। भुजिया के लिए आप आलू काटते हैं उसे थोड़ा बड़ा ही रखें ताकि भाजी में आलू गले ना और आलू को काटकर पानी में डालकर रखें नहीं आलू काले पड़ जाते हैं और पानी में डालने से स्टार भी निकल जाता है।

 ३). उसके बाद कड़ाही गर्म होने के लिए रखें कड़ाही में सरसों का तेल डालें सरसों का तेल जब गर्म हो जाए दिल से धुआं निकलने लगे, फिर उस में डालेंगे बारीक काटकर लहसुन और और लहसुन को तब तक भूलेंगे जब तक लहसुन का कलर चेंज नहीं हो जाते फिर उस में डालेंगे मेथी के दाने और सूखा लाल मिर्च इन्हें भी थोड़ी देर भूनेगे। 

४) फिर हम डालेंगे आलू और आलू के लिए स्वाद अनुसार नमक फिर आलू को तब तक भुनना है जब तक कि अंदर से पक ना जाए और बाहर से क्रिस्पी हो जाए। 

५) उसके बाद हम उसमें भाजी डालेंगे, नमक स्वाद अनुसार  डालकर थोड़ा उलट-पलट लेंगे। 

और ढककर पकाएं, बीच में चला चला लेंगे और तब तक तक पकाएंगे जब तक कि साग अच्छे से गल ना जाए। 

6) जब साग गल गए उसके बाद उसमें बारीक कटी हुई टमाटर डालेंगे। टमाटर गल जाए फिर उसे आपस में अच्छे से मिक्स करते हुए चलाएं।

7) जब पानी कम हो जाए फिर गैस बंद करें। 

आप की भाजी बनकर तैयार है आप इसे चावल दाल के साथ खाएं बहुत ही स्वादिष्ट लगता है और सेहतमंद भी है।




सावधानियां:-


1)आलू को आप पहले काटे हैं तो उसे पानी में डालकर रखें नहीं काला पड़ जाएगा और पानी में डालने से स्टार्च भी निकल जाते हैं। 

2) भाजी पकाते समय ध्यान रखें कि आलू जो डाले हैं वह घूल ना जाए। 

2) आंच बन्द करने से पहले यह तय करें की पानी की मात्रा कितनी ठीक रहेंगे। 


       धन्यवाद 

आपकी अनीता पटेल



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ