मटर पनीर कैसे बनाएं

मटर पनीर कैसे बनाएं 


मटर पनीर भारत की पसंदीदा सब्जियों में से एक है और इसे खाना हम सभी को बहुत अच्छा लगता है और फायदे मंद भी है।जो शाकाहारी हैं उनके लिए यह सब्जी बहुत ही काम की है क्योंकि पनीर दूध से बनाया जाता है।दूध से हमे वसा, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम, आदि nutrients मिलते हैं।जो हमारे शरीर के लिए अति आवश्यक है। इसे बनाना ज्यादा मुश्किल नहीं है। आप इसे रोजाना की सब्जियों में शामिल कर सकते हैं। इसमे उपयोग होने वाले मसाले घर में आसानी से मिल जाते हैं।

आवश्यक सामाग्री :- 

मटर पनीर बनाने के लिए आइए देखते हैं क्या क्या सामग्री लिया जाता है


1) पनीर 250g
2) हरे मटर के दाने 500g
3) टमाटर 3 नग
4) प्याज 2 नग
5) लहसून 8-10 कलियाँ
6) अदरक 1/2 इंच का टुकड़ा
7) सरसों का तेल आवश्यकता के अनुसार 
8) नमक स्वादानुसार 
9) हल्दी पाउडर 1 चम्मच 
10) लाल मिर्च पाउडर 1 चम्मच
11) धनिया पाउडर 1.5 चम्मच
12) जीरा पाउडर 1/2 चम्मच
13) काली मिर्च पाउडर 1/4 चम्मच
14) सबूत जीरा 1/4 चम्मच
15) दालचीनी 3-4 टुकड़ा
16) सूखा लाल मिर्च 2
17) तेज पत्ता 2
18) पानी

मटर पनीर बनाने की विधि :-


1) पनीर को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लेंगे।
2) ताजी हरी मटर को छीलकर साफ कर लेंगे।
3) पनीर को हल्का भूरा होने तक तल कर निकाल लेंगे।
4) मटर को भी हल्का नरम होने तक तल कर निकाल लेंगे।


 ग्रेवी बनाना :-


1) कड़ाही में एक चम्मच तेल डालेंगे।
2) कटा हुआ प्याज, लहसुन,अदरक के टुकड़े डालेंगे हल्का फ्राई करेंगे।
3) टमाटर के टुकड़े डालेंगे और हल्का फ्राई करने के बाद एक प्लेट पर निकल कर ठंडा कर लेंगे।
4) ठंडा किए हुए सामग्री को मिक्सर जार में डालकर पेस्ट बना लेंगे।

अंतिम प्रक्रिया :-



1) कड़ाही गरम कर एक चम्मच सरसों का तेल तेल डालेंगे।
2) खड़ा जीरा, दालचीनी, लाल मिर्च डालकर हल्का भूनेंगे।
3) प्याज, अदरक का पेस्ट डालें, धनिया, मिर्ची पाउडर, जीरा पाउडर, हल्दी पाउडर, स्वादानुसार नमक, काली मिर्च पाउडर डालकर मसाला को धीमी आंच में तब तक भूनें जब तक मसाले से तेल अलग ना होने लगे।
4) अब इसमें पानी डालकर ग्रेवी को उबाल आने तक गैस पर रखें कम से कम 2 मिनट लगेंगे।
5) उबाल आने लगे तब पनीर और मटर डालें 2 मिनट ढककर पकाएं।
6) एक चम्मच गरम मसाला डालें और मिक्स करें।
7) अब ऊपर से धनिया पत्ती डाल दें आपका गर्मागर्म स्वादिष्ट जायकेदार मटर पनीर बन कर तैयार हैं।


सावधानी :-


मटर पनीर बनाते समय छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखना चाहिए।
1)  पनीर को चलाते समय ध्यान रखें कि पनीर ज्यादा गाढ़ा भूरा ना हो और जले ना उसे चलाते रहें।
2) मटर को हल्का नर्म होते तक ही फ्राई करें  उसे चटकने ना दें।
3) ग्रेवी बनाते समय मसाले को हाईफ्लैम पर मत रखें धीमी आंच पर रखें ताकि मसाला जलने ना लगे और धीमी धीमी पके।
4) गरम मसाले को सब्जी बनाने के बाद डालिए ताकि उसका स्वाद और खुशबू दोनों बरकरार रहे इन्हीं बातों का ध्यान रखते हुए सब्जी बनाएं आपका मटर पनीर का सब्जी बहुत स्वादिष्ट बनेगा।


                         धन्यावाद!
                 आपकी अनिता पटेल



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ