पालक पनीर कैसे बनाएं
पालक पनीर की सब्जी बहुत ही स्वादिष्ट और यूनिक सब्जी है शादी,पार्टी या बर्थडे पार्टी या कोई भी छोटे-मोटे फंक्शन हो तो हम बनाते हैं। इसकी सब्जी आपके रसोई में भी बड़े चाव से बनाया और खाया जाता है, यह सब्जी सभी को बहुत पसंद आते हैं। आप को भी बहुत पसंद आते होंगे। आपको पता ही है कि पनीर में कितने nutrients होते हैं जैसे:-
वसा, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम इत्यादि। यह हमारे शरीर के लिए अति आवश्यक है।
हमारे शरीर के ताकत और स्टेमिना को बढ़ाता है।
| YouTube video click here |
पालक भी हरा भाजी है, हमें अपने भोजन में हर एक सब्जी शामिल करने के लिए तो डॉक्टर भी कहते हैं, क्योंकि पालक में विटामिन C, K, लोहा, कैल्शियम, फॉलिक एसिड इत्यादि पर्याप्त मात्रा में nutrients पाए जाते हैं। पालक और पनीर की सब्जी खाने से हमें सारे nutrients मिल जाते हैं। इसमें कोई खास मसाले नहीं लगती है normalमसाले से बनाए जाते हैं।
आवश्यक सामग्री:-
1) पालक- 500g
2) पनीर- 250g
3) सरसों का तेल
4) साबुत जीरा 1/2 चम्मच
5) लाल मिर्च 2
6) धनिया पाउडर 1 चम्मच
7)1 चम्मच कसूरी मेथी
8) काली मिर्च पाउडर 1/2चम्मच
9) हल्दी पाउडर 1चम्मच
10) मिर्च पाउडर 1चम्मच
11) नमक स्वादानुसार
12) लहसुन, अदरक का पेस्ट 1चम्मच
13) लहसुन 4-5 कलियां
14) दही 3 चम्मच
15) प्याज- 2
16)टमाटर-4
17) देसी घी 1 चम्मच
18) पानी
पालक पनीर बनाने की विधि:-
1) पनीर को 1 इंच के टुकड़ों में काट लेंगे।
2)पालक को अच्छे से धो कर डांडियां हटाकर बारीक काट लेंगे।
3) कड़ाही गैस पर रखकर गरम करेंगे।
4) कड़ाही गर्म होने के बाद सरसों का तेल डालेंगे। तेल में जब धुआँ निकलने लगे तब उसमें जीरा डालेंगे, जीरा जब चटक जाए तब उसमें डालेंगे अदरक और लहसुन का पेस्ट फिर इसे भूनने के बाद इसमें बारीक कटा हुआ प्याज डालेंगे ।
5) जब प्याज में सुनहरा रंग आ जाए फिर उसमें धनिया पाउडर, मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर डालेंगे।
6) मसालों को चलाकर थोड़ी देर के लिए भून लेने के बाद आधा चम्मच काली मिर्च का पाउडर डाल देंगे
इसे स्टेज में पानी डालेंगे 2-3 चम्मच ताकि मसाले जले ना। उसके बाद टमाटर 2-3 टुकड़ों में काटकर डाल देंगे, टमाटर को बारीक काटने की कोई आवश्यकता नहीं है, और ना हीं हमें पेस्ट बनाना है।
7) टमाटर को नरम करने के लिए हम उसमें थोड़ा सा नमक डालेंगे टमाटर को हम दो दो टुकड़ों में इसलिए काटे हैं क्योंकि जब हम उसे नरम होने तक हमें कच्चे पनीर का इस्तेमाल पक आएंगे तब वह अपने छिलके खुद ही छोड़ दे तब हम उसके छिलके आसानी से अलग कर सकते हैं।
फिर टमाटर को दबाते हुए मिला लें। इस ट्रिक से पालक पनीर बनाते हैं तो बहुत स्वादिष्ट बनता है।
8) पालक पनीर की सब्जी में हम कच्चे पनीर का इस्तेमाल किए हैं, पालक पनीर में कच्चे पनीर का स्वाद बहुत अच्छा आता है।
9) टमाटर मीलाने करने के बाद उसमें हम दही डालेंगे, दही डालने से पालक का कड़वापन का स्वाद maintain हो जाता है। दही डालते समय gas flame धीमी कर ले नहीं तो दही फट जाता है।
10) अब हम ग्रेवी को तब तक चलाकर भुनते रहेंगे जब तक कि उसमें से तेल अलग ना होने लग जाए।
11) इसके बाद बारिक कटी हुई पालक डालें और फिर नमक डाल दें जिससे पालक जल्दी मिलेगा, उसके बाद ढककर पकाने और बीच-बीच में खोलकर चला ले। इसे इस तरह चलाएं ताकि यह जल्दी गल जाए। हम एकदम देसी तरीके से बना रहे हैं इसलिए हम मिक्सर ग्राइंडर का उपयोग नहीं कर रहे हैं।
12) पालक अच्छे गल जाए तभी हमारी पालक की ग्रेवी अच्छी बनेगी तब हम इसमें डालेंगे एक कप पानी।
13) इसके बाद अब इसमें अच्छे से उबाल आ जाए फिर हम इसमें डालेंगे पनीर के टुकड़े और इसमें डालेंगे कसूरी मेथी ,कसूरी मेथी का स्वाद पालक के साथ बहुत अच्छा आता है इसको ढककर 2 मिनट के लिए पकने देंगे फिर सब्जी बन के तैयार है।
14) इसमें हम घी और लहसुन का तड़का लगाएंगे।
15) अब हमारा पालक पनीर बन के तैयार है।
सावधानियां :-
1) पनीर लेते समय ध्यान रहे पनीर soft हो और पनीर ताजी हो,
2) मसाले भूनते समय मसाले जले ना धीमी flame में मसाले भूने।
3) दही ज्यादा खट्टा ना हो।
इन्हीं बातों का ध्यान रखते हुए पालक पनीर बनाएं। आपकी पालक पनीर की सब्जी बहुत स्वादिष्ट बनेगी।
धन्यवाद
आपकी अनीता पटेल
| Facebook page Video on Deshi recipe with Anita Go now |

0 टिप्पणियाँ