मोटी वाली लाल मिर्च का अचार कैसे बनाएं।
| अचार recipe youtu.be video |
यह मिर्ची 2-3 इंच लंबी 1-1.5 इंच मोटी होती है। यह सर्दी के दिनों में बाजार में उपलब्ध होती है।
यह बहुत कम ही उपलब्ध हो पाती है, खाने मे चरपरी तो होती है परंतु तिखी नहीं होती।
इसके बारे में इसलिए बता रही हूँ क्योंकि इस मिर्ची के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, क्योंकि इसका उपयोग अचार बनाने में ही होती है, चूंकि तीखी नहीं होती तो इसका चलन मार्केट मे कम ही है या हो सकता है किसान इसका ज्यादा उत्पादन नहीं करते होंगे।
को
मोटी वाली लाल मिर्च का अचार बहुत ही स्वादिष्ट और चटपटा होता है। और इसे खाना सभी को बहुत पसंद होता है और बनाना बहुत आसान है। तो लाल मिर्च कई विटामिन और खनिजों से भरपूर होती है यदि यह संतुलित मात्रा में खाई जाएतो इनमें विटामिन सी, विटामिन बी 6, विटामिन के 1, पोटेशियम, विटामिन ए होते हैं। लाल मिर्च का भरवा अचार देखते ही मुंह में पानी आने लगता है। अगर आप भी इसकी देसी रेसिपी ढूंढ रहे हैं तो बिल्कुल सही जगह पर हैं।
भारतीय खाने में तरह-तरह के व्यंजनों के साथ आचार जरूर शामिल होता है स्वाद में चटपटा अचार खाने का जायका दोगुना कर देता है कुछ अचार खट्टे मीठे पसंद किए जाते हैं वहीं कुछ चटपटे अच्छे लगते हैं।
अलग-अलग व्यंजनों के साथ अलग-अलग प्रकार का अचार खाने का स्वाद बढ़ा देता है कोई भी भारतीय खाना हो आचार् सबको बहुत पसंद आते है।
तो इन दिनों लाल मिर्च का अचार बहुत पसंद आता है अभी ठंडी के दिनों में लाल मोटा वाला लाल मिर्च मिलता है तो क्यों ना इस बार और मोटी वाली लाल मिर्च का भरवा अचार तैयार किया जाए।
तो आइए देख लेते हैं आवश्यक सामग्री में हमें क्या-क्या चाहिए।
आवश्यक सामग्री:-
1) मोटी लाल मिर्च 1 kg
2) सरसों का तेल 250g
3) नमक स्वादानुसार
4) राई का पावडर 1 कप
5) आम चूर्ण 3-4चम्मच
6) मेथी का पाउडर 3 चम्मच
7) सौफ का पाउडर 2 चम्मच
8) मगरैल का पाउडर 1 चम्मच
9) जीरा पाउडर 2चम्मच
10) काली मिर्च का पाउडर 1/2चम्मच
11) हल्दी पाउडर 2चम्मच।
मोटा लाल मिर्च का भरवा अचार बनाने की विधि
1) अचार बनाने से पहले मार्केट से जब मिर्ची लाए तो अच्छे से छांटकर ताजी और फ्रेस मिर्ची खरीदकर लाएं। मिर्ची में कहीं दाग ना हो कहीं से खराब ना हो ताजी मिर्ची लाएं और सबसे पहले धोकर और उसे पानी से छानकर कपड़े से पोछकर उसकी नमी निकाल लें।
2) हम मसाले में काले वाले राई का इस्तेमाल कर रहे हैं तो उसे भी धो कर सुखा लें।
3) मसाले भरने के लिए मिर्ची में लंबा चीरा लगाएं।
4) खड़े मसाले को ड्राई रोस्ट करें या भूने ताकि उनमें से नमी निकल जाए और अच्छी सी खुशबू आने लगे उसके बाद मसालों को ठंडा करके मिक्सर ग्राइंडर में फीस लेंगे। मसालों को बहुत चिकना नही पीसना है, हल्का दरदरा रखना है।
5) सरसों के तेल को गर्म कर ठंडी कर लेंगे।
6) मसाले पीसने के बाद नमक और बाकी मसालों को मिक्स करें एक बड़े बॉउल में ले लेंगे।
6) उसके बाद जो मिर्ची में चीरा लगा के रखे हैं
7) तेल हल्का ठंडा हो जाए उसके बाद हम अचार बनाएंगे तो जो एक बर्तन में हम सारे मसाले और नमक का अमचूर पाउडर वगैरह डाल कर रखे हैं उसने तेल डालेंगे और तेल और मसालों को अच्छे से मिक्स करेंगे।
8) मिर्चियो में मसाले भरेंगे अच्छे से दबा दबा कर ऊपर से नीचे तक और मसाले भर भर के सारे मिर्चीओं को रखते जाना है ।
9) उसके बाद जो बाकी तेल बचा है उसमें 1-1 मिर्ची उठा कर डूबा डूबा कर डिब्बे में डालते जाएंगे।
10) बाकी बचे हुए तेल को उपर से डिब्बा में डाल देते हैं।
11) अब आप का अचार बन के तैयार है इसे आप 1 घंटे का धूप दिखाकर साफ और सुखी जगह में अपने घर में स्टोर करें जहां हवा और नमी ना हो तो आप इसे गारंटी से मैं कह रही हूं कि 1 से 2 साल तक आराम से खा सकते हैं आपके अचार खराब नहीं होंगे । अचार को समय समय पर उलट पलट दें।
| लाल मिर्च का अचार |
इसका अचार जितना ही पुराना होता है उतना ही स्वादिष्ट लगता है
आइए हम देख लेते हैं कि इन अचारों को बनाने के लिए हमें क्या क्या सावधानी बरतनी पड़ती है।
सावधानियां:-
1)मिर्च खरीदते समय ध्यान रखें कि मिर्ची खराब ना हो और टाइट टाइट देखकर मिर्ची छांटें।
2) मिर्च और मसालों में नमी ना हो मसालों को हल्का भून कर ही यूज़ करें।
3) मिर्ची का अचार हिलाते हिलाते समय साफ और सूखे चम्मच का इस्तेमाल करें।
4) अचार को आप अपने घर में सुखे जगह पर स्टोर करें। ढक्कन खुला नहीं छोडें। इस प्रकार छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखते हुए आप अचार बनाएं आपको आचार बहुत पसंद आएंगे और आपके यहां चार बहुत लंबे समय तक चलेंगे खराब नहीं होंगे।
धन्यवाद
आपकी अनिता पटेल
| Mahashivratri-2022 article |

0 टिप्पणियाँ