काबुली चना कैसे बनाएं:-
काबुली चना का स्वादिष्ट सब्जी बनता है और यह बहुत फायदेमंद भी होता है। इसमें बहुत सारे फायदे पाए जाते हैं काबुली चना प्रोटीन का बेहतरीन खजाना है। हाई ब्लड प्रेशर में भी राहत देता है। ब्लड प्रेशर कंट्रोल करता है। ब्लड शुगर नियंत्रित रखता है। डाइजेशन ठीक करता है।
| काबुली चने की रेसिपी youtu.be. Video |
मजबूत हड्डियों के साथ हीमोग्लोबिन बढ़ाने में भी फायदेमंद है, और मार्केट में आसानी से मिल जाते हैं। इनके छोले बहुत ही स्वादिष्ट लगते हैं, काबुली चने के छोले के साथ बहुत लोगों को चावल पसंद होता है और इसके साथ पूरी भी बहुत अच्छा लगता है। रोटी के साथ छोला खा सकते हैं और छोला भटूरा भी बहुत फेमस रेसिपी है। भटूरे के साथ छोला बहुत ही स्वादिष्ट लगता है और बनाना बहुत ही आसान है।
तो आइए हम देख लेते हैं हमें किन-किन सामग्रियों की आवश्यकता होगी।
आवश्यक सामग्री:-
1) काबुली चना 250 ग्राम
( 2) सरसों का तेल बड़ा एक चम्मच
(3) बड़ा इलायची एक
(4)लॉन्ग 2-3
(5) तेजपत्ता 2-3
6)लहसुन की कलियां
(7) 1 इंच का अदरक का टुकड़ा
(8)प्याज दो
(9) टमाटर दो
(10)नमक स्वाद अनुसार
11)हल्दी पाउडर एक चम्मच
(12) मिर्च पाउडर एक चम्मच
(12) धनिया पाउडर दो चम्मच
(13) जीरा पाउडर आधा चम्मच
(14) काली मिर्च का पाउडर 1/4 चम्मच
(15) गरम मसाला पाउडर एक चम्मच
(16) धनिया के पत्ते गारनिस के लिए
काबुली चने के छोले बनाने की विधि:-
1) काबुली चने को अच्छे से साफ करके फिर 5-6 घंटे के लिए पानी में भिगो कर रख लें। काबुली चने थोड़ा सा गुनगुना पानी में डालकर भी भिगो लेने से बहुत जल्द चने पानी सोखकर फुल जाता है।
2)उसके बाद पानी से छान लें फिर प्रेशर कुकर में डाल कर दो सीटी लगते तक पका ले तो चने एकदम नरम हो जाएंगे।
3) उसके बाद कड़ाही गैस पर रखें कड़ाही गर्म होने के बाद सरसों का तेल डालें।
4) जब सरसों के तेल से धुआं आने लगे तब उसमें डालेंगे खड़े मसाले लॉन्ग, इलायची, तेजपत्ता डाल कर थोड़ा सा भूनेगे
5) उसके बाद उसमें डालेंगे कटे हुए प्याज लहसुन और अदरक के टुकड़े इनको सुनहरा ब्राउन कलर आते तक भूनेगे
6) तड़के जब अच्छे से भून जाए फिर उसके बाद हम उस में टमाटर डालेंगे।
7)टमाटर डालने के बाद उसमें थोड़ा सा नमक डालें ताकि टमाटर जल्दी से नरम हो जाएं।
8) फिर उबले हुए चने डालें और चनो को अच्छे से भूने।
9) उसके बाद डाले सारे मसाले धनिया पाउडर, मिर्ची पाउडर, जीरा पाउडर, काली मिर्च का पाउडर, और सारे मसालों को अच्छे से भून ले।
10) सब्जी से तेल अलग होने लग जाए जब मसाला अच्छे से भून जाता है तो मसालों से तेल अलग होने लग जाते हैं और फिर इसी स्टेज में डालें पानी आप को जितना रस्सा रखना है उस हिसाब से पानी डालें ज्यादा पानी नहीं डालें क्योंकि चने हमारे पके हुए हैं
11) ढककर 2 मिनट के लिए पकने दे
आपके काबुली चने बनकर तैयार हैं आप इन में डालें गरम मसाला और धनिया पत्ती डालकर मिक्स कर ले, और आप इसे गरमा गरम पूरी पराठे चावल के साथ परोसे सभी को बहुत पसंद आएंगे और बनाना बहुत ही आसान है और पौष्टिक भी है।
सावधानियां:-
1) अगर आपके पास कम समय हो तो चने को गरम पानी मे डूबा कर रखने से जल्दी फूलते हैं।
2) आप चने को उबाल भी सकते हैं।
3) इसे बनाने मे किसी विशेष सावधानी की आवश्यकता नहीं है, आप अपने नालेज का उपयोग करें।
धन्यवाद
आपकी अनीता पटेल
| Mahashivratri-2022 article |

0 टिप्पणियाँ