आंवले का आचार

आंवले का आचार बनाने की रेसिपी 

आंवला किसी भी रूप में खाएं आंवला खाना बहुत फायदेमंद है। इसमें विटामिन C भरपूर मात्रा में होता है। यह किसी भी रूप में खाया जा सकता है। जैसे :कच्चा आंवला, आंवले का आचार, मुरब्बा, आंवले का चटनी, सब्जी और इसका जूस और इसे पीस कर बालों मे लगाने से बाल का growth अच्छे से होता है। बाल घने और मुलायम होते हैं। यह conditioner का भी काम करता है। आंवला ठंड के मौसम में मिलता है। आचार के लिए बड़े size का आंवला उपयोग में लाएं। छोटे size के आंवले में कसैलपन ज्यादा होता है। जिससे आचार का स्वाद खराब हो जाता है। बड़े size के आंवले का उपयोग करने से आचार स्वादिष्ट बनता है।आंवले का उपयोग त्रिफला में किया जाता है जो उत्तम पाचक होता है। रोजाना के खाने के साथ आंवले का आचार शामिल करने से पाचन अच्छा रहता है।

 आवश्यक सामग्री :- 

1) 2kg आंवला

2) 250g सरसों का तेल

3) पीला सरसों 7-8 चम्मच 

4) मेथी 1.5 चम्मच 

5) सोंफ 2 चम्मच

6) हल्दी पाउडर 2 चम्मच

7) नमक स्वादानुसार

8) मिर्च पाउडर 2 चम्मच

9) लहसून की कलियाँ 10-20

10) जीरा 2 चम्मच

11) काली मिर्च 15-20

12) सबूत धनिया 2 चम्मच

13) कलौंजी 1 चम्मच

14) अज्वाइन 2 चम्मच

15) 1 सूखी जार

Deshi_recipe_with_Anita
Recipe Youtube Video 


आंवले का आचार बनाने की विधि :-


1) सबसे पहले आंवले को उबाल कर ले लेंगे आंवले को इतना ही उबालेंगे कि आंवले की सारी कलियाँ खुल जाए या आंवले में जो lining होती है वहां से फट जाए।आंवले को इतना नहीं उबालना है वह ज्यादा उबल जाए। 

2) आंवले को पानी से छान लेंगे।बीज निकाल कर कलियों को अलग कर दें। 

3) आंवले की कलियों को अलग करके 3 घंटे के धूप में सूखा ले। 

4) मसाले तैयार करें। मसाले तैयार करने के लिए उसे धूप में अच्छे तरह से सूखा ले ताकि उसका नमी निकल जाए।

5) मसाले को मिक्सर में डालकर पाउडर बना लें।

6) सरसों के तेल को गर्म कर उसे ठंडा कर तैयार रखें। 

7) सूखे हुए आंवले को एक बड़े बर्तन में लेकर  स्वादानुसार नमक, तेल तथा सभी मसाले को अच्छी तरह से मीलाएं।

8) तेल का ईस्तेमाल उतना ही करें जितने मे मसाले आंवले के साथ अच्छे से मिक्स हो जाएं।

9)डिब्बा में पैक करने से पहले डिब्बा को गर्म पानी से धोकर सूखा ले, ताकि डिब्बा में कोई बैक्टीरिया ना बाकी रहे। 

 अब आप डिब्बा में डाल कर रख लें, बाकी बचे हुए तेल को ऊपर से आचार मे डाल दें। 

10) एक से दो घंटे धुप में रखने के बाद साफ और सुखी जगह पर स्टोर करें। 

समय समय पर इसे उपर नीचे हिला लें 

आपका आचार खाने के लिए तैयार है। 



सावधानी 


1) आंवले को उतना ही उबालें जितना उसके फांक घुले ना। 

2) आंवले को बहुत ज्यादा नहीं सुखाना चाहिए। 

3) आंवले में नमक की मात्रा थोड़ी ज्यादा ही रहनी चाहिए। 

4) आंवले को रखने का डिब्बा अच्छी तरह से सील पैक हो जाना चाहिए ताकि आप का अचार लंबे समय तक ताजा बना रहे। 

5)आंवले के अचार को निकालने के लिए साफ और सुखी चम्मच का इस्तेमाल करें ।

धन्यवाद 

आपकी 

अनिता पटेल 



hindi Poetry   https://ramprakashpatel.blogspot.com/2022/01/hindutvajatibhed.html


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ