आलू बीन्स की सब्जी

 बीन्स और आलू का मिक्स सब्जी कैसे बनाएं


बींस का सब्जी आलू के साथ बहुत ही स्वादिष्ट बनता है, और यह हमें बहुत ही पसंद है। हरा साग सब्जी खाना भी हमें जरूरी होता है। आलू और बींस का सब्जी अपने घर पर पकाएं और खाएं आपको बहुत ही पसंद आएंगे।

 सब्जी रेसिपी youtu.be video पर जाएं 


 इसके फायदे भी बहुत हैं हरी बिन्स एक ऐसी सब्जी है जिसके इस्तेमाल से आपके शरीर की पोष्टिक आवश्यकताओं की पूर्ति आसानी से हो जाती है। कई फायदेमंद खनिजों से परिपूर्ण हरी बिन्स में पर्याप्त मात्रा में विटामिन 'ए', 'सी', 'के' और 'सी' पाया जाता है । यह फोलिक एसिड का भी एक अच्छा स्रोत है, और इसका सब्जी बनाना बहुत ही आसान है और  घर के नॉर्मल मसालों से बनाया जा सकता है। 

आवश्यक सामग्री:-

1) बीन्स आधा kg

  2) आलू 4_5 मीडियम                   

3) सरसों का तेल 

4) नमक स्वादानुसार 

5) लहसुन की 6-7 कलियां

6) दो सूखा लाल मिर्च

7) मेथी के पत्ते 2 टेबलस्पून कटे हुए

8) एक चम्मच हल्दी का पाउडर

9) धनिया पत्ती कटा हुआ दो चम्मच

10) 2-3 टमाटर

11) धनिया पाउडर एक चम्मच

12) जीरा पाउडर एक चम्मच

13) काली मिर्च का पाउडर आधा चम्मच

14) लाल मिर्च का पाउडर एक चम्मच

15) 8-10 लहसुन की कलियां 

16) गरम मसाला एक चम्मच


बनाने की विधि:-

१) सबसे पहले आलू को छीलकर और अच्छे से धो लें ताकि उसने से स्टार्च निकल जाए। 

२) बिन्स को भी धो कर बरबटी के जैसे काट लें। 

३) लहसून छीलकर काट लें, मेथी के पत्ते काट लें, मिर्च टुकड़े कर लें। 

४) सब्जी बनाने के लिए कड़ाही गर्म करें और उसमें दो चम्मच लगभग सरसों का तेल डालें। 

४) तेल जब गर्म हो जाए फिर उसमें लहसुन, मेथी के पत्ते और जो सुखा मिर्ची डालकर भुने। 

५) तड़का जब भूरे रंग का हो जाए उसके बाद उस में आलू डालकर आलू में सुनहरा कलर आते तक और आलू को थोड़ा पकते तक भूने। 

६) हल्दी और नमक भी डाल दें। 

 ७) उसके बाद बींस डालें,बीन्स को भी अच्छे से पकते तक भूनें। 

८) फिर उसने बारीक कटे हुए टमाटर डालेंगे और टमाटर को डालकर चलाएं और ढक्कन लगा कर थोड़ी देर तक पकाएं। 

९) जब टमाटर नरम हो जाए उसके बाद उसमें मसाले डालें। धनिया पाउडर मिर्ची पाउडर जीरा पाउडर सारे मसाले डालकर फिर जरूरत के हिसाब से पानी डालें। 

१०) ढककर थोड़ी देर के लिए उबाल आने तक पकाएं

११)  सिरे वाली सब्जी नहीं बनती है इसकी सूखी सब्जी ही टेस्टी लगती है उसके बाद सब्जी तैयार हो जाए फिर उसमें आप गरम मसाला डालें और फिर धनिया पत्ती डालकर गारनीस करें। 

 

आपकी आलु बिन्स की सब्जी बनकर तैयार हो गया है। 


 तो चलिए देख लेते हैं इसमें कौन सी सावधानी बरतनी चाहिए। 


सावधानियां:-

१) सब्जी चिपके या जले ना इसलिए बिच बिच में चलाएं। 

२) पानी की मात्रा अपने अनुभव से डालें। 



               धन्यवाद 

     आपकी अनिता पटेल

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ